लुधियाना के कारोबारी ने कपड़ा खरीद में की 33.89 लाख की धोखाधड़ी, अब पीछे पड़ी पुलिस

गहलेवाल रोड के राजेश सिंगला ने शिकायत दी थी कि आरोपित विवेक के साथ उनका कारोबारी लेन-देन चलता था। उसने उनसे लाखों रुपये कीमत का कपड़ा खरीदा। उसके साथ ठगी मारने के इरादे से उसने रकम दे दी लेकिन फिर पैसे देना बंद कर दिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 12:51 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:54 PM (IST)
लुधियाना के कारोबारी ने कपड़ा खरीद में की 33.89 लाख की धोखाधड़ी, अब पीछे पड़ी पुलिस
लुधियाना पुलिस ने सर्कुलर रोड पुरानी माधोपुरी के कारोबारी विवेक मल्होत्रा पर केस दर्ज किया है। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। कपड़े की खरीददारी में लाखों रुपये की ठगी मारने वाले कारेबारी पर थाना दरेसी पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ सुनीता कौर ने बताया कि कारोबारी की पहचान सर्कुलर रोड पुरानी माधोपुरी की गली नंबर 7 निवासी विवेक मल्होत्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने गहलेवाल रोड स्थित गुरु विहार एक्सटेंशन निवासी राजेश सिंगला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस कमिश्नर को अक्टूबर, 2020 में दी शिकायत में उसने बताया कि विवेक के साथ उसका कारोबारी लेन-देन चलता था। उसने उनसे लाखों रुपये कीमत का कपड़ा खरीदा। उसके साथ ठगी मारने के इरादे से उसने रकम का कुछ हिस्सा उसे लौटा दिया लेकिन फिर पैसे देना बंद कर दिया।

2019 में उसकी तरफ 33.89 लाख रुपये निकल रहे थे, जिसे देने से उसने साफ इंकार कर दिया। इसके बाद उन्हें पुलिस की शरण में जाना पड़ा। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर उसके खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

दहेज उत्पीड़न मामले में पति पर केस

जासं, लुधियाना। शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपित अमृतसर के शास्त्री नगर का कंवरप्रीत सिंह है। पुलिस ने शिंगार सिनेमा के पास हरचरण नगर की हरलीन कौर की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। हरलीन ने बताया कि 11 दिसंबर 2011 में उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर उसने उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। इसके चलते उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा।

यह भी पढ़ें - कैप्टन अमरिंदर सिंह कुछ ही देर में करेंगे अपनी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन

chat bot
आपका साथी