Ludhiana Today 28 July 2021 : लुधियाना में जैन समुदाय के चातुर्मास से संबंधित कई कार्यक्रम होंगे, जानिए और क्या खास है आज

लुधियाना में जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ हो गया रहा है। शहर के जैन स्थानकवासियों से लेकर मंदिर मार्गियों व तेरापंथ भवन को मिलाकर 13 स्थानों में जैन संत साध्वियों की सभाएं होगी। शहर में आज से तीज समारोह में शुरू हो रहा है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:46 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:46 AM (IST)
Ludhiana Today 28 July 2021 : लुधियाना में जैन समुदाय के चातुर्मास से संबंधित कई कार्यक्रम होंगे, जानिए और क्या खास है आज
लुधियाना में आज जैन समुदाय का कई कार्यक्रम होंगे।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार, 28 जुलाई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ

-जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ हो गया रहा है। लुधियाना के जैन स्थानकवासियों से लेकर मंदिर मार्गियों व तेरापंथ भवन को मिलाकर 13 स्थानों में जैन संत साध्वियों की सभाएं होगी। एसएसजैन स्थानक सिविल लाइंस अखंड जाप सुबह 7.00 बजे से, एस एस जैन स्थानक 39 सेक्टर प्रवचन सभा सुबह 8.15 बजे से, एस एस जैन स्थानक शिवपुरी प्रवचन सभा सुबह 8.15 बजे से, एस एस जैन स्थानक नूरवाला प्रवचन सभा सुबह 8.15 बजे से, आत्म धर्म कमल हाल में बाल संस्कार प्रतियोगिता सुबह 9.00 बजे से, तेरापंथ भवन इकबाल गंज में चातुर्मास सभा सुबह 9.00 बजे से, जनता नगर जैन स्थानक प्रवचन सभा सुबह 8.15 बजे और रूपा मिस्त्री गली जैन स्थानक प्रवचन सभा सुबह 8.15 बजे होगी।

शहर में तीज समारोह की धूम

कोरोना संक्रमण समाप्त होने के बाद शहर में तीज समारोह होने लगे हैं। होटल पार्क प्लाजा में लक्ष्मी लेडीज क्लब की ओर से तीज समारोह सुबह 11.30 बजे से होगा, जबकि ओमेक्स रेजीडेंसी में ओमेक्स लेडीज क्लब की ओर से तीज समारोह दोपहर 1.30 बजे होगा।

प्रिंसिपल की याद में कार्यक्रम

रामगढ़िया गर्ल्स कालेज में प्रिंसिपल हरमीत कौर की याद में कार्यक्रम सुबह 11.00 बजे से होगा। इसमें स्टूडेंट्स को वजीफे भी देने की घोषणा होगी।

-मैकजेवियर्स अकादमी के संचालक कार्यक्रम में कौन बनेगा जीनियस की जानकारी सुबह 11:00 बजे देंगे।

यह भी पढ़ें- आक्सीजन प्लांट चलाने के प्रशिक्षिण शिविर का समापन

पंजाब के क्षेत्रीय कौशल विकास निदेशालय ने आक्सीजन प्लांट का आनलाइन प्रशिक्षण कैप लगाया। इसके तहत हर जिले के चार आइटीआइ अनुदेशक लेकर कुल 88 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाने हैं। ये मास्टर ट्रेनर हरेक जिले से 10-10 आइटीआइ पास प्रशिक्षणार्थियों जोकि वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन आदि ट्रेड से संबंधित होंगे। उनको प्रशिक्षित किया जाएगा। क्षेत्रीय निदेशक मनजीत सिंह ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग की मदद से 22 जुलाई से एक प्रशिक्षण सत्र शुरू किया गया था, उसका आज समापन हुआ है। इस सत्र में प्रदेश में सभी जिलों के 44 मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं। इन मास्टर ट्रेनर्स की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए जिलों के अस्पतालों में आक्सीजन प्लांटों का इंतजाम किया गया।

chat bot
आपका साथी