Ludhiana Today 31st August 2021 : लुधियाना में जैन समुदाय के चातुर्मास से संबंधित होंगे कई कार्यक्रम, जानिए और क्या खास है आज

लुधियाना में जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ हो गया रहा है। लुधियाना के जैन स्थानकवासियों से लेकर मंदिर मार्गियों व तेरापंथ भवन को मिलाकर 13 स्थानों में जैन संत साध्वियों की सभाएं होगी। जानिए आज कहां-कहां पर सभा का आयोजन होगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 06:36 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 06:36 AM (IST)
Ludhiana Today 31st August 2021 : लुधियाना में जैन समुदाय के चातुर्मास से संबंधित होंगे कई कार्यक्रम, जानिए और क्या खास है आज
लुधियाना में आज जैन समुदाय के चातुर्मास से संबंधित कई कार्यक्रम होंगे।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार, 31 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

जैन स्थानकों में चातुर्मास पर कार्यक्रम

जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ हो गया रहा है। लुधियाना के जैन स्थानकवासियों से लेकर मंदिर मार्गियों व तेरापंथ भवन को मिलाकर 13 स्थानों में जैन संत साध्वियों की सभाएं होगी। एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एसएस जैन स्थानक शिवपुरी चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एसएस जैन स्थानक 39 सेक्टर चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एसएस जैन स्थानक जनता नगर में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, तेरापंथ भवन में प्रवचन सभा सुबह 9.00 बजे, आत्म धर्म कमल हाल में चातुर्मास सभा सुबह 9.00 बजे होगी।

जेईई मेन का एग्जाम आज

सतनाम इंफोसिस थ्रीके में जेईई मेन एग्जाम सुबह 9.00 बजे और दोपहर एक बजे से होगा। इसके लिए सेंटर पर कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया है और स्टूडेंट्स को समय से पहले एग्जाम हाल में ले जाया जाएगा।

श्री दंडी स्वामी मंदिर में संकीर्तन

श्री सिद्ध पीठ दंडी स्वामी मंदिर में 31 दिवसीय हरे कृष्ण हरे राम महामंत्र संकीर्तन संध्या 7.00 बजे से होगा। इसमें श्रद्धालुओं को महामंत्र संकीर्तन के समुंदर में गोते लगाए जाएंगे। यह कार्यक्रम एक माह तक चलेगा।

प्रवचन सभा

तेरापंथ भवन में प्रवचन सभा का आयोजन सुबह 9:00 बजे होगा।

यह भी पढ़ें-  देवकी देवी जैन कालेज का बीए-6 का परिणाम शानदार

लुधियाना। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से बीए छठे सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया गया, जिसमें देवकी देवी जैन मेमोरियल कालेज की छात्रओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। कालेज की ¨डकी ने 79.10 प्रतिशत अंक ले कालेज में पहला स्थान पाया है। इसी तरह कालेज की रितिका चौधरी ने 78.20 प्रतिशत अंक ले दूसरा तथा दर्शन सिंह ने 77.50 प्रतिशत अंक ले तीसरा स्थान पाया है। कालेज प्रबंधकीय समिति के सदस्यों, ¨प्रसिपल डा. सरिता बहल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।  

chat bot
आपका साथी