Ludhiana Today 11th October 2021 : लुधियाना में मिनिस्टीरियल स्टाफ का प्रदर्शन सुबह 11 बजे, जानिए और क्या खास है आज

लुधियाना में मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल स्टाफ आज सुबह मिनी सचिवालय में रोष प्रदर्शन करेगा। वहीं शहर में कई जगहों पर कार्यक्रम होंगे। वीनस लेडीज क्लब की ओर से करवा चौथ सेलिब्रेशन का आयोजन महाराजा प्लाजा में किया जाएगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 06:42 AM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 06:42 AM (IST)
Ludhiana Today 11th October 2021 : लुधियाना में मिनिस्टीरियल स्टाफ का प्रदर्शन सुबह 11 बजे, जानिए और क्या खास है आज
लुधियाना में आज मिनिस्टीरियल स्टाफ सचिवालय में रोष प्रदर्शन करेगा।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज सोमवार, 11 अक्तूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

रोष प्रदर्शन

- मिनिस्टीरियल स्टाफ का मिनी सचिवालय में रोष प्रदर्शन 11:00 बजे।

धार्मिक कार्यक्रम

- श्री दुर्गा माता मंदिर जगराओ पुल में मां की चौकी सुबह 8:00 बजे

- एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस चातुर्मास सभा सुबह 8:15 बजे

- एसएस जैन स्थानक जनता नगर चातुर्मास सभा सुबह 8:15 बजे

- श्री रामलीला कमेटी दरेसी द्वारा ठाकुरद्वारा से भगवान सिंहासन यात्रा दोपहर बाद 3:00 बजे से

- श्री नवदुर्गा मंदिर में रामलीला मंचन शाम 7:00 बजे से

करवा चौथ सेलिब्रेशन

- वीनस लेडीज क्लब की ओर से करवा चौथ सेलिब्रेशन महाराजा प्लाजा में दोपहर 12:30 बजे।

डांडिया नाइट

लोधी क्लब में 14 अक्टूबर को डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। सभी क्लब सदस्यों को इसमें सम्मिलित करने के लिए बकायदा उन्हें इसकी प्रैक्टिस करवाई जाएगी। 11 अक्टूबर से इसको लेकर प्रैक्टिस करवाई जाएगी। इसमें क्लब का कोई भी सदस्य भाग ले सकता है। इस दौरान इंटरनेशनल आर्टिस्टों द्वारा गरबा डांस किया जाएगा।

पटियाला में यह रहेगा खास

नवरात्र

पंचम नवरात्र पर मंदिर श्री काली देवी में आयोजन सुबह पांच बजे से।

वैक्सीनेशन

कोरोना वैक्सीनेशन के तहत सरकारी राजिंदरा अस्पताल, माता कौशल्या सरकारी अस्पताल और डीएमडब्ल्यू में टीकाकरण सुबह नौ बजे से।

धरना

बिजली मुलाजिम मृतक आश्रित संघर्ष कमेटी का पावरकाम मुख्यालय के सामने धरना सुबह नौ बजे से।

बेरोजगार लाइनमैन यूनियन का पावरकाम मुख्यालय के सामने धरना सुबह नौ बजे से

श्रीरामलीला

राम लीला मैदान राघोमाजरा में श्री राम लीला कमेटी द्वारा राम लीला का मंचन रात साढ़े आठ बजे से

जौड़ियां भट्टियां में रायल यूथ क्लब द्वारा राम लीला का मंचन रात साढ़े आठ बजे से।

यह भी पढ़ें-  Coronavirus Vaccination Ludhiana : लुधियाना में आज 235 जगहों पर लगेगी वैक्सीन, यहां देखें पूरी लिस्ट

chat bot
आपका साथी