Ludhiana Today 16th October 2021 : करवा चौथ सेलिब्रेशन महाराजा प्लाजो में दोपहर एक बजे, जानिए और क्या खास है आज

लुधियाना में ग्लोरियस लेडीज क्लब का करवां चौथ सेलिब्रेशन महाराजा प्लाजो में दोपहर एक बजे से होगा। इस मौके पर सभी सदस्याएं परंपरागत परिधनों में सजकर पहुंचेंगी और संगीत की धुन पर थिरकेंगी भी। इस दौरान महिलाएं खूब धमाल मचाएंगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:39 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:39 AM (IST)
Ludhiana Today 16th October 2021 : करवा चौथ सेलिब्रेशन महाराजा प्लाजो में दोपहर एक बजे, जानिए और क्या खास है आज
लुधियाना में आज करवा चौथ सेलिब्रेशन का आयोजन किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 16 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

करवां चौथ की मचेगी धूम

ग्लोरियस लेडीज क्लब का करवां चौथ सेलिब्रेशन महाराजा प्लाजो में दोपहर एक बजे से होगा। इस मौके पर सदस्याएं परंपरागत परिधनों में सजकर पहुंचेंगी और संगीत की धुन पर थिरकेंगी भी। यानी महिलाएं खूब धमाल मचाएंगी।

यह भी पढ़ें- Punjab Power Crisis : पावरकाम ने खरीदी 27.64 करोड़ की बिजली, लहरा मोहब्बत व तलवंडी साबो की एक-एक यूनिट बंद

आज होगा राम-भरत मिलाप, जानिए कहां कहां

दशहरा खत्म होने के बाद शनिवार को राम-भारत मिलाप होगा। श्री रामलीला दरेसी मैदान में राम भरत मिलाप मंचन दरेसी में शाम पांच बजे और उपकार नगर दशहरा मैदान में राम भरत मिलाप मंचन शाम 5.30 बजे होगा। उधर, शनिगांव में हवन यज्ञ व प्रवचन सभा शाम चार बजे होगी।

जैन स्थानकों में कार्यक्रम

जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास चल रहा है। एस एस जैन स्थानक सिविल लाइं चातुर्मास सभा सुबह 8.30 बजे और जनता नगर जैन स्थानक चातुर्मास सभा सुबह 8.30 बजे शुरू होगी। जैन मुनि संगत के बीच प्रवचन करेंगे। इसके अलावा भगवान महावीर सेवा संस्थान की ओर से व्हीलचेयर वितरण समारोह एसएस जैन सभा में सुबह 10 बजे होगा।

यह भी पढ़ें-  CII के चेयरमैन राहुत आहुजा बोले- त्यौहारी सीजन की वजह से उत्साहजनक ऑर्डर बुकिंग, कंटेनरों की शॉर्टेज बिगाड़ रही समीकरण

पटियाला में यह रहेगा खास

वैक्सीनेशन

सरकारी राजिंदरा अस्पताल, माता कौशल्या सरकारी अस्पताल, डीएमडब्ल्यू अस्पताल और सीएचसी त्रिपड़ी में कोविड की वैक्सीनेशन सुबह नौ बजे से।

धरना

मृतक बिजली मुलाजिम आश्रित संघर्ष कमेटी का पावरकाम मुख्यालय के सामने धरना सुबह नौ बजे।

बेरोजगार लाइनमैन यूनियन का पावरकाम मुख्यालय के सामने धरना सुबह नौ बजे से।

यह भी पढ़ें-  लुधियाना में मिक्सलैंड यूज इंडस्ट्री को चुनावी मुद्दा बना रहे उद्योगपति, इंडस्ट्रीयल एरिया घोषित कराने पर जोर

chat bot
आपका साथी