Ludhiana Today 23th July 2021 : लुधियाना में रहेगी गुरु पूर्णिमा महोत्सव की धूम, जानिए और क्या खास है आज

लुधियाना में आज विभिन्न स्थानों पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव की धूम रहेगी। सिद्धपीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव दोपहर से रात तक चलेगा। इसके अलावा श्री राधा रानी कृपा सोसायटी की ओर से न्यू शिवाजी नगर स्थित भाटिया धर्मशाला में श्रीमद् भागवत गीता दोपहर 4 बजे होगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:37 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:37 AM (IST)
Ludhiana Today 23th July 2021 : लुधियाना में रहेगी गुरु पूर्णिमा महोत्सव की धूम, जानिए और क्या खास है आज
लुधियाना में आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 23 जुलाई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

जैन संत साध्वियों की सभाएं होंगी

जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास शुक्रवार से प्रारंभ हो रहा है। लुधियाना के जैन स्थानकवासियों से लेकर मंदिर मार्गियों व तेरापंथ भवन को मिलाकर 13 स्थानों में जैन संत साध्वियों की सभाएं होंगी। एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे से, एसएस जैन स्थानक जनता नगर चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे से, इकबाल गंज रोड तेरापंथ भवन में धर्म सभा सुबह 9.00 बजे से, आत्म धर्म कमल हाल दरेसी में धर्म सभा सुबह 9.00 बजे से, शिवपुरी जैन स्थानक में प्रवचन सभा सुबह 8.15 बजे से, नूरवाला रोड जैन स्थानक में प्रवचन सभा सुबह 8.15 बजे से विशेष सभाएं होंगी।

धार्मिक कार्यक्रम

शहर में अलग-अलग स्थानों पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव की धूम रहेगी। सिद्धपीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव दोपहर दो बजे से रात तक चलेगा। इसके अलावा श्री राधा रानी कृपा सोसायटी की ओर से न्यू शिवाजी नगर स्थित भाटिया धर्मशाला में श्रीमद् भागवत गीता दोपहर 4.00 बजे से और ग्यासपुरा स्थित न्यू राम नगर में श्री मद् भागवत कथा शाम 6.00 बजे से होगी।

माइन एंड योरस

हायात रिजेंसी में माइन एंड योरस एग्जीबिशन का आयोजन सुबह 12.00 बजे से होगा, जिसमें शहर के प्रमुख लेडीज क्लब व संगठन भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी