Ludhiana Today 31th July 2021 : सिविल अस्पताल में डाक्टरों की हड़ताल सुबह 9 बजे, जानिए और क्या है लुधियाना में आज

लुधियाना के सिविल अस्पताल में डाक्टर्स की हड़ताल सुबह 9 बजे से होगी। डाक्टरों में सरकार के खिलाफ काफी रोष है। हालांकि इस दौरान डाक्टर्स सरकारी ओपीडी का बायकाट कर अस्पताल परिसर में ही पैरलल ओपीडी चलाएंगे। ताकि मरीजों का उपचार हो सके।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:41 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:41 AM (IST)
Ludhiana Today 31th July 2021 : सिविल अस्पताल में डाक्टरों की हड़ताल सुबह 9 बजे, जानिए और क्या है लुधियाना में आज
लुधियाना सिविल अस्पताल में डाक्टरों की हड़ताल सुबह 9 बजे।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 31 जुलाई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ हो गया रहा है। लुधियाना के जैन स्थानकवासियों से लेकर मंदिर मार्गियों व तेरापंथ भवन को मिलाकर 13 स्थानों में जैन संत साध्वियों की सभाएं होगी। एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक शिवपुरी चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक 39 सेक्टर चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक जनता नगर चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, आत्म धर्म कमल हाल चातुर्मास सभा सुबह 9.00 बजे, तेरापंथ भवन में चातुर्मास सभा सुबह 9.00 बजे, एस एस जैन स्थानक नूरवाला रोड में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, जैन स्थानक रुपा मिस्त्री गली में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे होगी।

धार्मिक कार्यक्रम

शनिगांव में हवन यज्ञ व प्रवचन सभा शाम 4.00 बजे होगी। जबकि श्री सिद्ध पीठ दंडी स्वामी मंदिर में श्री राम कथा शाम 6.00 बजे से होगी।

हड़ताल

सिविल अस्पताल में डाक्टर्स की हड़ताल सुबह 9.00 बजे से होगी। हालांकि इस दौरान डाक्टर्स सरकारी ओपीडी का बायकाट कर अस्पताल परिसर में ही पैरलल ओपीडी चलाएंगे। ताकि मरीजों का उपचार हो सके।

यह भी पढ़ें- आज भी होगी पैरलल ओपीडी

एनपीए को बेसिक पे से डीलिंग करने और एनपीए घटाने के विरोध में सरकारी अस्पतालों के डाक्टरों की तरफ से शुक्रवार को भी पैरलल ओपीडी की गई। सिविल अस्पताल और मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में डाक्टरों ने अपनी ओपीडी में करीब 500 मरीजों की जांच की। लैब में ओपीडी मरीजों के टेस्ट भी किए गए और फार्मेसी खुलने से मरीजों को दवाएं भी मिली। हालांकि आर्म लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर मेडिकल करवाने पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा।

chat bot
आपका साथी