Ludhiana Today: लुधियाना में आज होंगे जैन समुदाय के कई कार्यक्रम, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

Ludhiana Today 27th July 2021 शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:53 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:53 AM (IST)
Ludhiana Today: लुधियाना में आज होंगे जैन समुदाय के कई कार्यक्रम, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ हो गया रहा है।

लुधियाना, जागरण संवाददाता। Ludhiana Today 27th July 2021 : शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार , 27 जुलाई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है...

13 स्थानों में जैन समुदाय की सभाएं

जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ हो गया रहा है। लुधियाना के जैन स्थानकवासियों से लेकर मंदिर मार्गियों व तेरापंथ भवन को मिलाकर 13 स्थानों में जैन संत साध्वियों की सभाएं होगी। एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस में चातुर्मास सभा व अखंड जाप सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक 39 सेक्टर चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, तेरापंथ भवन इकबाल गंज में चातुर्मास सभा सुबह 9.00 बजे, आत्म धर्म कमल हाल में चातुर्मास सभा सुबह 9.00 बजे, जनता नगर जैन स्थानक चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक शिवपुरी चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक नूरवाला रोड में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, रुपा मिस्त्री गली जैन स्थानक में प्रतियोगिता शाम 4.00 बजे होगी।

- जेईई मेन परीक्षा

जेईई मेन परीक्षा थ्रीके स्थित सतनाम इंफोसिस में सुबह 9.00 और दोपहर 12.00 बजे से होगी।

- धार्मिक कार्यक्रम

शहर में अलग-अलग स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम होंगे। श्री राधा रानी कृपा सोसायटी की ओर से न्यू शिवाजी नगर स्थित भाटिया धर्मशाला में श्रीमद् भागवत गीता दोपहर 4.00 बजे से और ग्यासपुरा स्थित न्यू राम नगर में श्री मद् भागवत कथा शाम 6.00 बजे से होगी।

- टॉक विद प्रवीण पंडिता

फिक्की एफएलओ की ओर से हायात रिजेंसी में प्रवीण पंडिता के साथ टॉक शाम 4.00 बजे होगी।

- हड़ताल

सिविल अस्पताल में डाक्टर्स की पैरलल ओपीडी सुबह 9.00 बजे से होगी। इस दौरान डाक्टर्स मरीज तो देखेंगे, लेकिन सरकारी ओपीडी में बैठकर नहीं देखेंगे। डाक्टर्स सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी करेंगे।

chat bot
आपका साथी