Ludhiana Today : लुधियाना में आज जैन समुदाय के चातुर्मास को लेकर होंगे कई कार्यक्रम, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

Ludhiana Today 25th July 2021 शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:56 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:56 AM (IST)
Ludhiana Today : लुधियाना में आज जैन समुदाय के चातुर्मास को लेकर होंगे कई कार्यक्रम, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ हो गया रहा है।

लुधियाना, जागरण संवाददाता। Ludhiana Today 25th July 2021 : शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवारा, 25 जुलाई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

जैन समुदाय के कार्यक्रम

जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ हो गया रहा है। लुधियाना के जैन स्थानकवासियों से लेकर मंदिर मार्गियों व तेरापंथ भवन को मिलाकर 13 स्थानों में जैन संत साध्वियों की सभाएं होगी। एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में अखंड जाप सुबह 8.30 बजे से, एसएस जैन स्थानक शिवपुरी में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे से, एसएस जैन स्थानक 39 सेक्टर में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे से, एसएस जैन स्थानक जनता नगर में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे से, एसएस जैन स्थानक नूरवाला रोड में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे से, एसएस जैन स्थानक रुपा मिस्त्री गली में संतजनों की जयंती पर गुणगान सभा सुबह 8.15 बजे से, एसएस जैन स्थानक किचलू नगर चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे से, आत्म धर्म कमल हाल में चातुर्मास सभा सुबह 9.00 बजे से और तेरापंथ भवन में चातुर्मास सभा सुबह 9.00 बजे से होगी।

- जेईई मेन परीक्षा

जेईई मेन परीक्षा थ्रीके स्थित सतनाम इंफोसिस में सुबह 9.00 और दोपहर 12.00 बजे से होगी।

- धार्मिक कार्यक्रम

शहर में अलग-अलग स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम होंगे। श्री राधा रानी कृपा सोसाइटी की ओर से न्यू शिवाजी नगर स्थित भाटिया धर्मशाला में श्रीमद् भागवत गीता दोपहर 4.00 बजे से और ग्यासपुरा स्थित न्यू राम नगर में श्री मद् भागवत कथा शाम 6.00 बजे से होगी। पाल धर्मशाला न्यू सतगुरू नगर लोहारा में श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में कलश यात्रा सुबह 10 बजे से निकलेगी।

chat bot
आपका साथी