Ludhiana Today: लुधियाना में आज 13 स्थानों पर होंगी जैन समुदाय की सभाएं, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
Ludhiana Today 24th July 2021 महानगर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी।
लुधियाना, जागरण संवाददाता। Ludhiana Today 24th July 2021 : महानगर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 24 जुलाई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।
- 13 स्थानों में जैन संत-साध्वियों की सभाएं
जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ हो गया रहा है। लुधियाना के 13 स्थानों में जैन संत-साध्वियों की सभाएं होगी। एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में लोग्रस पाठ का समापन सुबह 9.00 बजे, एस एस जैन स्थानक शिवपुरी में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक जनता नगर चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक किचलू नगर चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक नूरवाला रोड़ चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक 39 सेक्टर चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, इकबाल गंज रोड तेरापंथ भवन में चातुर्मास सभा सुबह 9.00 बजे, आत्म धर्म कमल हाल में चातुर्मास आयंबिल तप सुबह 9.00 बजे होगा।
- धार्मिक कार्यक्रम
शहर में अलग-अलग स्थानों पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव की धूम रहेगी। श्री राधा रानी कृपा सोसाइटी की ओर से न्यू शिवाजी नगर स्थित भाटिया धर्मशाला में श्रीमद् भागवत गीता दोपहर 4.00 बजे से और ग्यासपुरा स्थित न्यू राम नगर में श्री मद् भागवत कथा शाम 6.00 बजे से होगी।
- पुस्तक विमोचन
रामगढ़िया गर्ल्स कालेज में उजड़़दा पंजाब पुस्तक का विमोचन डा. सुरजीत पातर करेंगे सुबह 11.00 बजे। रामगढ़िया गर्ल्स कालेज में वैक्सीनेशन कैंप सुबह 9.00 बजे से होगा।