लुधियाना में दो लड़कियों, युवती व दो बच्चों समेत विवाहिता लापता, अपहरण की आशंका

लुधियाना में दो नाबालिग लड़कियों युवती व एक महिला अपने दो बच्चों समेत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 12:46 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 12:46 PM (IST)
लुधियाना में दो लड़कियों, युवती व दो बच्चों समेत विवाहिता लापता, अपहरण की आशंका
लुधियाना में अलग-अलग मामलों में पांच लोग लापता हो गए हैं। सांकेतिक फोटो

लुधियाना, जेएनएन। शहर के विभिन्न इलाकों से दो नाबालिग लड़कियों, युवती व एक महिला अपने दो बच्चों समेत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब संबंधित थानों की पुलिस ने दो अज्ञात समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

थाना मोती नगर पुलिस ने शेरपुर के रणजीत नगर की गली नंबर 2 के रहने वाले अरुण कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया। अरुण ने बताया कि 6 अप्रैल की दोपहर 1 बजे वह अपने काम से घर लौटा तो उसकी पत्नी रेशमी देवी (28), बेटा सोमनाथ (7) तथा बेटी बेबी उर्फ सोना (3) घर से गायब थे। उसे डर है कि किसी ने उसकी पत्नी तथा बच्चों को अगवा करके बंधक बना रखा है।

इसी तरह, थाना साहनेवाल पुलिस ने डेहलों रोड स्थित खल फैक्ट्री के पास रहने वाले व्यक्ति की शिकायत पर गांव नंदपुर की गैदा कालोनी के सूरज कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 8 अप्रैल की दोपहर ढाई बजे उसकी 18 वर्षीय बेटी घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चली गई। उसकी तलाश के दौरान पता चला कि आरोपित ने अपने निजी फायदे के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।

एक अन्य मामले में थाना सलेम टाबरी पुलिस ने गांव भोरा के रहने वाले व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि शनिवार दोपहर बाद 3 बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।

इसी तरह, थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने जवाहर नगर कैंप निवासी व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि शनिवार उसकी 16 वर्षीय बेटी घर में बोल कर गई थी कि वो अपनी सहेली के घर जा रही है। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसे आशंका है कि किसीे ने उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।

chat bot
आपका साथी