लुधियाना में डिवाइडर छोड़ रोड पर लगा दिया इलेक्ट्रिक पोल, एक्टिवा टकराने से तीन युवक हुए घायल

मेन चंडीगढ़ रोड पर सभी इलेक्ट्रिक पोल डिवाइडर के बीच में लगे हुए हैं। बस एक ही पोल फोर्टिस अस्पताल के नजदीक रोड पर लगा दिया गया है। इसी से टकराकर एक्टिवा सवार बुरी तरह घायल हुए हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 02:32 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 02:32 PM (IST)
लुधियाना में डिवाइडर छोड़ रोड पर लगा दिया इलेक्ट्रिक पोल, एक्टिवा टकराने से तीन युवक हुए घायल
घायल युवकों की मदद की कोशिश करते हुए मौके पर मौजूद लोग। जागरण

लुधियाना, जेएनएन। चंडीगढ़ रोड पर डिवाइडर के बीच लगी लाईटों के लिए खंभे लगाने में बड़ी लापरवाही बरती गई है। नगर निगम ने एक इलेक्ट्रिक पोल डिवाइडर के बजाय रोड पर लगा दिया। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को इससे एक एक्टिवा के टकराने से तीन लोग जख्मी हो गए। दुर्घटना फोर्टिस अस्पताल के नजदीक मुकेश स्वीट्स शॉप के सामने चंडीगढ़ रोड पर हुई।

तीनों युवक काम के बाद अपने घर जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। विक्की, संदेश और अभिषेक कुमार, तीनों शेरपुर के रहने वाले हैं। मौके पर उनके परिवार वालों ने आकर उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। एक युवक की उंगली टूट गई जबकि दो अन्य के सिर पर गहरी चोटें लगी हैं।  

चंडीगढ़ रोड पर हुई दुर्घटना में एक्टिवा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। 

नगर निगम की लापरवाही से लोगों की जान खतरे में पड़ी  

दुर्घटना को लेकर नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मेन चंडीगढ़ रोड सभी लाइटें डिवाइडर के बीच में बनी हुई हैं। बस एक ही पोल फोर्टिस अस्पताल के नजदीक रोड पर लगा दिया गया है। इसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। यदि इस खंभे को हटाकर डिवाइडर के बीच नहीं किया गया तो आगे यह किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

chat bot
आपका साथी