Ludhiana Crime: फैक्ट्री में लगे 30 सीसीटीवी कैमरे; चोर दीवार फांद लाखों का पीतल ले गए, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध

गांव जंडियाली स्थित फैक्ट्री में चोरी की घटना को पुलिस संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। फैक्ट्री में 25-30 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मगर वह सभी कैमरे बंद पड़े थे। फैक्ट्री का स्टोर रूम तीसरी मंजिल पर है। वहां से पीतल के बुरादे के बोरे फेंकने से वह फट जाते।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 02:45 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 02:45 PM (IST)
Ludhiana Crime: फैक्ट्री में लगे 30 सीसीटीवी कैमरे; चोर दीवार फांद लाखों का पीतल ले गए, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध
गांव जंडियाली में जिंदल एग्रो मिल्स प्राइवेट लिमिटेड में हुई चोरी को पुलिस संदिग्ध मान रही है। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। गांव जंडियाली स्थित फैक्ट्री की दीवार फांद कर घुसे चोरों ने लाखों रुपये की कीमत का पीतल और 3 कंप्यूटर मॉनिटर चोरी कर लिए। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है। एएसआइ गुरमीत सिंह ने बताया कि यह केस गुरुदेव नगर के रहने वाले फैक्ट्री मालिक अतुल जिंदल की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

पुलिस को दिए बयान में अतुल ने बताया कि गांव जंडियाली में उसकी जिंदल एग्रो मिल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फैक्ट्री है। 16-17 जुलाई की मध्य रात्रि चोरों ने फैक्ट्री के स्टोर रूम में घुसकर 10 बोरे पीतल का बुरादा और 3 कंप्यूटर मॉनिटर चोरी कर ले गए। एक बोरी में 50 किलो पीतल का बुरादा होता है। चोरी हुए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये है।

पुलिस संदिग्ध मान रही मामला

1. सभी सीसीटीवी कैमरे मिले बंदः गुरमीत सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फैक्ट्री में 25-30 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मगर वह सभी कैमरे बंद पड़े थे। घटना के समय फैक्ट्री के अंदर दो वर्कर और एक

2. सिक्योरिटी गार्ड था। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वारदात के समय वह सो रहे थे।

3. फैक्ट्री की दीवारें 15 फुट ऊंची हैं। जिनको फांद कर अंदर घुसने आसान काम नही है। फैक्ट्री का स्टोर रूम तीसरी मंजिल पर है।

4. अतुल जिंदल का कहना है कि पीतल के बुरादे से भरे थैले तीसरी मंजिल से नीचे फेंके गए। मगर 50 किलो वजन वाला थैला यदि तीसरी मंजिल से फेंका जाए तो वह नीचे गिरते ही फट जाएगा।

पुलिस से पहले इंश्योरेंस कंपनी को दी चोरी की जानकारी

मामले में सबसे अहम बात यह है कि चोरी की वारदात होने के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना देने से पहले इंश्योरेंस कंपनी को जानकारी दे दी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले इंश्योरेंस कंपनी के सर्वेयर फैक्ट्री में जांच पड़ताल करते नजर आए। बहरहाल फैक्ट्री के दोनों वर्कर और सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।

यह भी पढ़ें - Punjab Weather Forecast: पंजाब में बदलने लगा मौसम का मिजाज, लुधियाना में तेज बारिश, जालंधर में छाए बादल

chat bot
आपका साथी