आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के 100 साल पूरे

डा. अरुण मित्रा ने कहा कि करीब एक दशक से लेबर अधिनियम को पुख्ता तरीके से नहीं लागू करने से श्रमिकों को कठिनाई हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:29 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:29 PM (IST)
आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के 100 साल पूरे
आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के 100 साल पूरे

जागरण संवाददाता, लुधियाना : आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआइटीयूसी) के 100 साल होने पर शहीद करनैल सिंह ईशरू भवन, इंदिरा नगर, अब्दुल्लापुर बस्ती स्थित कार्यालय में समागम का आयोजन किया गया। एआइटीयूसी के प्रधान रमेश रत्न की अध्यक्षता में आयोजित समारेाह में वक्ताओं ने कहा कि यूनियन ने श्रमिक कल्याण हेतु बढ़चढ़ कर काम किया, जिससे श्रमिक वर्ग का विकास संभव हो पाया है।

डा. अरुण मित्रा ने कहा कि करीब एक दशक से लेबर अधिनियम को पुख्ता तरीके से नहीं लागू करने से श्रमिकों को कठिनाई हो रही है। इस अवसर पर कुलवीर सिंह, जगीर सिंह, प्रेम सिंह, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी