Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह छाए बादल, शाम काे बारिश के आसार

Weather Forecast Ludhiana तपिश की मार झेल रहे शहरियों को मौसम कूल कूल महसूस हुआ। इसी वजह से सुबह नौ बजे तापमान भी केवल 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के मिजाज में यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 09:15 AM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 09:15 AM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह छाए बादल, शाम काे बारिश के आसार
तपिश की मार झेल रहे शहरियों को मौसम कूल कूल महसूस हुआ। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। Weather Forecast Ludhiana: महानगर में मंगलवार की सुबह थोड़ा अलग रही। बादलों ने सुबह ही शहर को अपनी आगोश में लिया और गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे थे। सुबह से ही लोगों को सूरज के तल्ख तेवर झेलने पड़ रहे थे। लेकिन  बादलों के कड़े पहरे की वजह सूर्य देव नजर नहीं आए। बादलों का साथ देने के लिए तेज हवाएं भी चलीं। इसके बाद मौसम सुहावना हो गया।

यह भी पढ़ें-Aspergillosis Fungus: लुधियाना में ब्लैक के बाद एस्परगिलोसिस फंगस के दस मरीज मिले, जानें क्या है लक्ष्ण

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम में आया बदलाव

तपिश की मार झेल रहे शहरियों को मौसम कूल कूल महसूस हुआ। इसी वजह से सुबह नौ बजे तापमान भी केवल 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के मिजाज में यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को लुधियाना सहित पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहेंगे। कई जिलों में बारिश तो कई जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें-Ludhiana Coronavirus Vaccination: लुधियाना में आज 45 + की हाेगी वैक्सीनेशन, जानिए कहां

चंडीगढ़ में भी शनिवार रात को आया था तूफान

चंडीगढ़ में भी शनिवार रात को लाेगाें काे भीषण गर्मी से आखिरकार राहत मिली थी। रात 10:30 बजे के करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान में आधे से ज्यादा शहर की बिजली गुल रही। तूफान के आने से कई जगहों पर संपत्ति को भी नुकसान पहुंच था। कई जगह लाेगाें के वाहन भी तूफान की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें-Ludhiana Covid Cases Update : संकेत अच्छे हैं... 223 नए केस, संक्रमण की दर 1.74 व रिकवरी 93 फीसद हुई

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी