लुधियाना की टेबल टेनिस टीम घोषित

62वीं पंजाब स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन 30 से तीन अक्टूबर तक जालंधर में कराया जा रहा है। चैंपियनशिप को लेकर लुधियाना डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस के विभिन्न वर्गों की टीमें घोषित कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:06 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:06 PM (IST)
लुधियाना की टेबल टेनिस टीम घोषित
लुधियाना की टेबल टेनिस टीम घोषित

संस, लुधियाना : 62वीं पंजाब स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन 30 से तीन अक्टूबर तक जालंधर में कराया जा रहा है। चैंपियनशिप को लेकर लुधियाना डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस के विभिन्न वर्गों की टीमें घोषित कर दी है। लुधियाना डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस सदस्य मनमीत सिंह ने कहा कि अंडर-11 लड़कों के वर्ग में अभिनव, दीवित, सहजदीप, अक्षज, इसी वर्ग लड़कियों में प्रियंका, गौरांशी, काव्या, ग्रेटल, अंडर-13 आयु वर्ग में लडकों में राघव, अंशुमान, जपराज, अभिराज, इसी वर्ग लड़कियों में प्रियंका, जासमीन, यशवी, भवनीत, अंडर-15 लड़कों में विहान, आर्यन, तानिश, प्रभुजोत, इसी वर्ग लड़कियों में जासमीन, सान्या, सरगुण, जसरीन कौर, अंडर- 17 आयु वर्ग लड़के में आर्यन शर्मा, भाव्या, विहान, पर्व, इसी वर्ग लड़कियों में इशरीन, सहजप्रीत, एशवीर, याना, अंडर-19 आयु वर्ग लड़के विवेक, गौतम, विहान, गुरप्रीत, इसी वर्ग लड़कियों में सहजप्रीत, इशरीन, एशवीर, हरगुण शामिल है। पुरुष वर्ग नमन मेहरा, समीर, तरुण, विशाल इसी वर्ग महिलाओं में मेघना, एशरीन, सहजप्रीत व हरगुण को शामिल किया गया।

chat bot
आपका साथी