सतगुरु नगर में फंदा लगाकर मां-बेटे ने एक साथ की खुदकुशी, पंखे से झूलते मिले शव

शहर के डाबा एरिया के सतगुरु नगर में मां-बेटे ने घर पर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव एक साथ पंखे से झूलते मिले।

By Edited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 10:47 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 09:31 AM (IST)
सतगुरु नगर में फंदा लगाकर मां-बेटे ने एक साथ की खुदकुशी, पंखे से झूलते मिले शव
सतगुरु नगर में फंदा लगाकर मां-बेटे ने एक साथ की खुदकुशी, पंखे से झूलते मिले शव

लुधियाना, जेएनएन। शहर के डाबा एरिया के सतगुरु नगर में मां-बेटे ने घर पर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव एक साथ पंखे से झूलते मिले। वह किराये के मकान में रहते थे और घर को अंदर से बंद किया हुआ था। थाना डाबा के प्रभारी पवित्र सिंह ने बताया कि शहर के सतगुरु नगर की गली नंबर 9 में 35 वर्षीय मुनीष मां कृष्णा देवी के साथ रह रहा था।

दो दिन से उनके घर से कोई गतिविधि नहीं हुई तो शक होने पर पड़ोसियों ने शिकायत पुलिस को की। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस गेट तोड़कर अंदर घुसी तो देखा कमरे का एसी चल रहा था और दोनों मां-बेटे के शव पंखे की हुक में कपड़े के साथ लटक रहे थे।

जांच अधिकारी एएसआइ नवीन कुमार ने कहा कि घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मुनीष के पड़ोसी ने बताया कि मुनीष के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। वह फैक्टरी में काम करता था। उसकी पत्नी भी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी। वह कुछ समय पहले मायके चली गई थी। दस दिन पहले ही उसकी मौत हो गई। वह उसकी अंतिम रस्में पूरी करके दो दिन पहले ही घर लौटे थे। कोरोना काल के दौरान लगे क‌र्फ्यू के कारण मुनीष बेरोजगार हो गया। वह पत्नी की मौत से परेशान था। दो-तीन माह से उन्होंने आस पड़ोस के लोगों से बोलचाल भी बंद कर दी थी और अपने घर में ही बंद रहते थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी