प्रदीप बने पंजाब मीडियम इंडस्ट्रीयल विकास बोर्ड के डायरेक्टर

श्री गीता माता मंदिर के महासचिव प्रदीप ढल्ल को पंजाब मीडियम इंड्रस्ट्रीयल विकास बोर्ड का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उन्हें नियुक्ति पत्र मंत्री भारत भूषण आशु व पार्षद ममता आशु ने दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 04:22 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 04:22 AM (IST)
प्रदीप बने पंजाब मीडियम इंडस्ट्रीयल विकास बोर्ड के डायरेक्टर
प्रदीप बने पंजाब मीडियम इंडस्ट्रीयल विकास बोर्ड के डायरेक्टर

संस, लुधियाना : श्री गीता माता मंदिर के महासचिव प्रदीप ढल्ल को पंजाब मीडियम इंड्रस्ट्रीयल विकास बोर्ड का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उन्हें नियुक्ति पत्र मंत्री भारत भूषण आशु व पार्षद ममता आशु ने दिया। आशु ने कहा कि प्रदीप ढल्ल ईमानदारी व लगन से समाज सेवा कार्य, जिनमें भ्रृण हत्या रोकने, जरूरतमंद लोगों को शिक्षा व मेडिकल सुविधाओं व कोविड के दौरान राशन वितरण आदि सराहनीय कार्य करते आ रहे है। पंजाब सरकार पहले भी उन्हें सम्मानित कर चुकी है। प्रदीप ढल्ल ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, मंत्री आशु का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मेयर बलकार सिंह संधू, ईश्वरजोत सिंह चीमा, जिला कांग्रेस कमेटी शहरी प्रधान अश्वनी शर्मा, पार्षद सन्नी भल्ला, पंकज काका, हरि सिंह बराड़, भूपेंद्र सिंह बसंत, सुनील कपूर आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी