कोरोना के खात्मे के लिए वैक्सीनेशन जरूरी : सुनील मेहरा

गऊघाट स्थित शिव मंदिर में महासचिव सुनील मेहरा की अध्यक्षता में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। सर्वप्रथम सभी सदस्य भगवान भोलेनाथ के चरणों में नतमस्तक हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:03 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:03 PM (IST)
कोरोना के खात्मे के लिए वैक्सीनेशन जरूरी : सुनील मेहरा
कोरोना के खात्मे के लिए वैक्सीनेशन जरूरी : सुनील मेहरा

संस, लुधियाना : गऊघाट स्थित शिव मंदिर में महासचिव सुनील मेहरा की अध्यक्षता में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। सर्वप्रथम सभी सदस्य भगवान भोलेनाथ के चरणों में नतमस्तक हुए। कैंप का शुभारंभ पंजाब भाजपा कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, अंकित बत्रा, शाम सुरी ने किया। इस दौरान 45 वर्ष से अधिक आयु के 100 लोगों की वैक्सीनेशन की गई।

मेहरा ने कहा कि कोरोना से निजात पाने के लिए हम सभी को अपनी वैक्सीनेशन करवानी चाहिए व मास्क और शारीरिक दूरी आदि नियमों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर पवन लहर, पवन मल्होत्रा, अमित गुप्ता, राजीव अरोड़ा, कौशल वालिया, नवीन अवस्थी, जतिदर नंदा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी