रक्तदान कैंप को लेकर संस्थान का कार्य सराहनीय : संजीव जैन आत्म

भोले बावा रत्न मुनि जैन संघ जो सेवाएं सामाजिक एवं धार्मिक रूप से निभा रहा है यह दूसरों को प्रेरित करने वाला है। ऐसे कार्यो को लेकर सभी को आगे आना चाहिए ताकि थैलीसीमिया ग्रसित मरीजों व जरूरतमंदों का निर्वाह हो सकें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:59 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:59 PM (IST)
रक्तदान कैंप को लेकर संस्थान का कार्य सराहनीय : संजीव जैन आत्म
रक्तदान कैंप को लेकर संस्थान का कार्य सराहनीय : संजीव जैन आत्म

संस, लुधियाना : भोले बावा रत्न मुनि जैन संघ जो सेवाएं सामाजिक एवं धार्मिक रूप से निभा रहा है, यह दूसरों को प्रेरित करने वाला है। ऐसे कार्यो को लेकर सभी को आगे आना चाहिए ताकि थैलीसीमिया ग्रसित मरीजों व जरूरतमंदों का निर्वाह हो सकें। उक्त विचार संजीव जैन आत्म ने भोले बावा रत्न मुनि जैन युवा संघ, न्यू यंग फाइव स्टार क्लब व मां वैष्णो देवी चेरिटेबल अस्पताल के सहयोग के साथ रक्तदान कैंप को लेकर हुई मीटिग में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारी टीम भी इस कैंप में भाग लेगी व दूसरों को प्रेरित करेगी। युवा रत्न राजेश जैन बाबी ने कहा कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक उत्सव को लेकर 25 अप्रैल को किग पैलेस सुंदर नगर में रक्तदान कैंप लगाया जा रहा है। कैंप को लेकर सभी सदस्यों तैयारियों में जुटे हुए है। इसी क्रम में शहर के गणमान्यों को निमंत्रण पत्र दिए जा रहे है। आज आत्म पब्लिक स्कूल के प्रमुख संजीव जैन आत्मा, सर्व सहयोग एनजीओं की फाउंडर व अध्यक्ष नंदिनी गुप्ता को निमंत्रण दिया। यहां युवा रत्न राजेश जैन बाबी सहित नरेश जैन दुग्गड़, लवली भंडारी, राकेश टंडन, राजीव जैन, एनजीओ सर्वसहयोग से नंदिनी गुप्ता सहित उपाध्यक्ष रुपेंद्र सिंह रिकू, संयुक्त सचिव आशु गुप्ता, महासचिव राजेश अग्रवाल, सचिव आरएल चोपड़ा, राजेश कुमार, सुरेश पाल एक्जीक्यूटिव सदस्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी