मानवता की भलाई के लिए गोबिद गौधाम के सदस्य करेंगे रक्तदान : अशोक धवन

भोले बावा रत्न मुनि जैन युवा संघ न्यू यंग फाइव स्टार क्लब मां वैष्णो देवी चेरिटेबल अस्पताल व शहर की विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस पर विशाल रक्तदान कैंप 25 अप्रैल को किग पैलेस सुंदर नगर लगाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 06:42 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 06:42 PM (IST)
मानवता की भलाई के लिए गोबिद गौधाम के सदस्य करेंगे रक्तदान : अशोक धवन
मानवता की भलाई के लिए गोबिद गौधाम के सदस्य करेंगे रक्तदान : अशोक धवन

संस, लुधियाना : भोले बावा रत्न मुनि जैन युवा संघ, न्यू यंग फाइव स्टार क्लब, मां वैष्णो देवी चेरिटेबल अस्पताल व शहर की विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस पर विशाल रक्तदान कैंप 25 अप्रैल को किग पैलेस सुंदर नगर लगाया जा रहा है। इस मुहिम में श्री गोबिद गौधाम अध्यक्ष अशोक धवन, चेयरमैन सुंदर दास धमीजा, मनोहर लाल वर्मा, मोहन लाल परुथी, अनिल अग्रवाल, अश्वनी जैन, संजय जैन बरनाला, संजीव अग्रवाल व अन्यों ने मीटिग कर मानवता की भलाई के लिए इस हवन यज्ञ में आहुतियां डालने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अशोक धवन ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। गोबिद गौधाम के सभी सदस्य इस नेक कार्य में अधिक से अधिक रक्त दान करेंगे। सेवक अनिल अग्रवाल ने कहा कि सभी को इस नेक कार्य में भाग लेना चाहिए। हमारा रक्त थैलीसीमिया से ग्रसित मरीजों की जिदगी आबाद कर सकता है। इस अवसर पर राजेश जैन बॉबी ने कहा कि रक्तदान कैंप में शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर युवा रत्न राजेश जैन बॉबी, राकेश टंडन, राजीव जैन, अमित गुप्ता, लवली भंडारी, सोनी वालिया, अंकित जैन, राजीव जैन, हरविदर हैंपी, सार्थक जैन आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी