भगवान राम सेवा संघ द्वारा 60 परिवारों को बांटा राशन

भगवान राम सेवा संघ द्वारा 123वां हवन एवं राशन वितरण समारोह का आयोजन सीता माता मंदिर दरेसी रोड में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:50 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:50 PM (IST)
भगवान राम सेवा संघ द्वारा 60 परिवारों को बांटा राशन
भगवान राम सेवा संघ द्वारा 60 परिवारों को बांटा राशन

संस, लुधियाना : भगवान राम सेवा संघ द्वारा 123वां हवन एवं राशन वितरण समारोह का आयोजन सीता माता मंदिर दरेसी रोड में किया गया। सर्वप्रथम पंडित राजेश शास्त्री ने मंत्रोउच्चारण के साथ हवन कराया। इस अवसर पर मुख्य मेहमान एमसी निटवियर से मुकेश जैन, रमेश जैन बिटटा, नीतिश जैन शामिल हुए। इस दौरान गणमान्यों ने 60 परिवारों को राशन वितरित किया। कमल बस्सी व दिनेश मरवाहा ने कहा कि भगवान राम सेवा संघ द्वारा प्रत्येक माह जरुरतमंदों को राशन दिया जाता है। इसके अलावा सनातन धर्म के धार्मिक आयोजन किए जाते है, उसके लिए सभी बढ़चढ़ कर भाग लेते है। इस अवसर पर कमल बस्सी, किरण भल्ला, दविदर सिंह हैंपी, दिनेश मरवाहा, अविनाश सिक्का, राकेश वोहरा, मोहित जैन, चंद्र मोहन, साहिल हांडा, संदीप चावला, संदीप सभ्रवाल, सुखराम महाजन, संदीप मरवाहा, सुमेश मरवाहा, कृष्ण राममूर्ति, विकास गुप्ता, नीरज पराशरा शामिल थे।

chat bot
आपका साथी