जरूरतमंदों की सहायता ही सच्चा धर्म : अचल मुनि

आचार्य सम्राट श्री शिवमुनि म. के आशीर्वाद तथा अचल मुनि महाराज व भरत मुनि महाराज के सानिध्य एवं महासाध्वी सुनीता-शुभ जी महाराज की सदप्रेरणा व एस एस जैन सभा शिवपुरी के तत्वाधान में आत्म जैन सोसायटी का 196वां राशन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 85 जरुरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:09 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:09 PM (IST)
जरूरतमंदों की सहायता ही सच्चा धर्म : अचल मुनि
जरूरतमंदों की सहायता ही सच्चा धर्म : अचल मुनि

संस, लुधियाना : आचार्य सम्राट श्री शिवमुनि म. के आशीर्वाद तथा अचल मुनि महाराज व भरत मुनि महाराज के सानिध्य एवं महासाध्वी सुनीता-शुभ जी महाराज की सदप्रेरणा व एस एस जैन सभा शिवपुरी के तत्वाधान में आत्म जैन सोसायटी का 196वां राशन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 85 जरुरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस मास के लाभार्थी परिवारों में पुष्प लाल जैन, सुपुत्र प्रो. राजकुमार जैन फगवाडा एवं देवेंद्र जैन जम्मू ने लिया।

इस अवसर पर मधुर वक्ता अचल मुनि महाराज ने फरमाया कि जरुरतमंद की सहायता ही सच्चा धर्म है। यह अभयदान है। और इससे पुण्योपार्जन होता है। आत्म जैन सोसायटी का यह सेवा कार्य सराहनीय एवं अनुकरणीय है। इस अवसर पर सभाध्यक्ष विनीत जैन, आत्म जैन सोसायटी अध्यक्ष कमल जैन, महामंत्री सतीश जैन बब्बी, उप-प्रधान अशोक जैन भाबू, कोषाध्यक्ष नरेश जैन, साहित्य रत्न डा. मुलख राज जैन, राजीव जैन, सुभाष जैन सीडी, देवेंद्र जैन, संजय जैन श्रमण ओसवाल, कुलदीप जैन, गौरव जैन, रजनीश जैन, सुदेश रानी जैन, सोनियां जैन, नमता जैन, मुनीष जैन, सूरजकांत शर्मा आदि गणमान्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी