विद्यासागर अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर का अनावरण करेंगे आचार्य नित्यानंद सूरी

ट्रामा थैरेपी कैंसर मशीन पूरे पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश जेएंड के को अपनी सेवाएं देंगी। इस समारोह में मोहनदेई ओसवाल की प्रतिमा का अनावरण भी होगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 07:06 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 07:06 PM (IST)
विद्यासागर अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर का अनावरण करेंगे आचार्य नित्यानंद सूरी
विद्यासागर अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर का अनावरण करेंगे आचार्य नित्यानंद सूरी

संस, लुधियाना : मोहनदेई ओसवाल अस्पताल में विद्यासागर अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर व कैंसर की अत्याधुनिक ट्रामा मशीन, थैरेपी मशीन का अनावरण गच्छाधिपति आचार्य नित्यानंद सूरीश्वर मा. सा., समुदाय वडिल आचार्य श्री बसंत सूरीश्वर मा. सा. एवं सरल स्वभावी साध्वी प्रीति रत्ना श्री मा. सा., साधु-साध्वीवृंद की उपस्थिति में सात मार्च को होगा।

अस्पताल के चेयरमैन जवाहर लाल ओसवाल, उनकी पत्नी अभिलाष ओसवाल, कमल ओसवाल, दमन ओसवाल, संदीप जैन, सीए संजीव जैन, सीईओ डा. संजय उप्पल, आपरेशन हेड योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि गर्व की बात है कि महानगर में गुरु जी की शुभ निश्रा में यह समारोह होने जा रहा है। ट्रामा थैरेपी कैंसर मशीन पूरे पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जेएंड के को अपनी सेवाएं देंगी। उन्होंने बताया कि इस समारोह में मोहनदेई ओसवाल की प्रतिमा का अनावरण भी होगा। इसमें डाक्टर, स्टाफ के अलावा समाज के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित होंगे।

chat bot
आपका साथी