पावरकाम चेयरमैन का पुतले फूंकेगे उद्यमी : ठुकराल

स्माल स्केल मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन की बैठक प्रधान जसविदर सिंह ठुकराल की अध्यक्षता में हुई। प्रधान जसविदर सिंह ठुकराल ने बताया कि पावरकाम की ओर से इंडस्ट्री पर नाजायज जुर्माने डाले गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:43 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:43 PM (IST)
पावरकाम चेयरमैन का पुतले फूंकेगे उद्यमी : ठुकराल
पावरकाम चेयरमैन का पुतले फूंकेगे उद्यमी : ठुकराल

जागरण संवाददाता, लुधियाना : स्माल स्केल मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन की बैठक प्रधान जसविदर सिंह ठुकराल की अध्यक्षता में हुई। प्रधान जसविदर सिंह ठुकराल ने बताया कि पावरकाम की ओर से इंडस्ट्री पर नाजायज जुर्माने डाले गए हैं। इसे वापस करवाने के लिए पावरकाम के चेयरमैन के खिलाफ चार दिन का सांकेतिक धरना दिया गया था। अभी तक वह इंडस्ट्री की बात तक सुनने को तैयार नहीं है। इसको लेकर अब चेयरमैन के खिलाफ लुधियाना शहर की सभी सब डिवीजनों में धरना देकर पुतले फूंके जाएंगे।

तय कार्यक्रम के तहत 28 जून को जनता नगर, पांच जुलाई को अस्टेट, 12 जुलाई को फोकल प्वाइंट, 19 जुलाई को माडल टाउन, 26 जुलाई को सीएमसी, दो अगस्त को सिटी वैस्ट, 9 अगस्त को अग्र नगर, 16 अगस्त को सुंदर नगर, 23 अगस्त को सिटी सेंटर डिवीजन पर धरना देकर पुतला फूंका जाएगा। ठुकराल ने कहा कि इंडस्ट्री पर डाले गए नाजायज जुर्मानों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा और इन्हें वापस करवाने के लिए अंत तक लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान अमरीक सिंह घडियाल, इन्द्रजीत सिंह, सविदर सिंह हुंझन, रजिदर सिंह कलसी, पवन कुमार ढंड, दविदर कुमार, दर्शन सिंह, सुमेश कोछड़, मनजीत पब्बी, गंगा राम शर्मा, स्वर्ण सिंह मक्कड़, हरजीत सिंह पनेसर, हरभजन सिंह कैंथ, परमिदर सिंह हैप्पी और बलवीर सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी