लुधियाना के सत्यनारायण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ जारी, मंगलवार सुबह निकाली गई विशाल शोभायात्रा

लुधियाना के सत्यनारायण मंदिर में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 18 जनवरी से 24 जनवरी तक दोपहर ढाई बजे से लेकर शाम के साढ़े छह बजे तक जारी है। सोमवार सुबह को कथा स्थल से न्यू दीप नगर सिविल लाइन में विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 09:24 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 09:24 AM (IST)
लुधियाना के सत्यनारायण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ जारी, मंगलवार सुबह निकाली गई विशाल शोभायात्रा
शोभायात्रा के दौरान स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज।

लुधियाना, जेएनएन। शहर के सिविल लाइन स्थित न्यू दीप नगर के सत्यनारायण मंदिर में पवन गोयल, भूषण गोयल व समूह मुहल्ला निवासियों की तरफ से संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 18 जनवरी से 24 जनवरी तक दोपहर ढाई बजे से लेकर शाम के साढ़े छह बजे तक जारी है।

इस दौरान कथा ब्यास स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज अपने मुखारविंद से कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं को अपने रसमयी आवाज में रसपान करा रहे है। सोमवार को कथा स्थल से न्यू दीप नगर सिविल लाइन में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद कथा ब्यास स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज ने भागवत कथा माहात्म्य व गोकर्ण जी द्वारा सुनाई कथा से धुंधकारी को प्रेत योनि से मुक्ति के प्रसंग का विस्तार के साथ वर्णन किया गया।

स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत की कथा देवताओं के लिए भी दुर्लभ है। जब श्री सुखदेव जी ने देवताओं की हंसी उड़ा ,दी तो देवता मुंह लटका कर ब्रह्मा जी के पास आए तथा पृथ्वी में जो घटना हुई थी, वह ब्रह्माजी से सुनाई। इस पर ब्रह्मा जी ने देवताओं से कहा कि दुखी मत हो, 7 दिन के पश्चात देखना राजा परीक्षित की क्या गति होती है। लेकिन 7 दिन के पश्चात जब राजा परीक्षित को मोक्ष प्राप्त करते देखा तो ब्रह्मा जी को बड़ा आश्चर्य हुआ। उन्होंने सत्यलोक में एक तराजू बांधा उसमें एक तरफ संपूर्ण साधनों को रखा और दूसरी तरफ श्रीमद्भागवत को रख। भागवत जी की महिमा के सामने समस्त साधन हल्के पड़ गए|

इस दौरान भजन 'फिके पड़े सब रंग.. रंग जब श्याम चढ़या' भजन ने सभी श्रद्धालुओं ने नृत्य व झुमने पर विवश हो गए। अंत मे मुख्य आयोजक पवन गोयल, भूषण गोयल ,दीपक, मुनीश,राकेश, बाल कृष्ण, गोल्डी सबरवाल, गल्लू तनेजा व सभी श्रद्धालुओं ने भागवत महापुराण की आरती की।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी