लुधियाना के जगराओं में सफाई सेवक यूनियन ने किया दिल्ली हाइवे जाम, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

जिला प्रधान अरूण गिल व सफाई सेवक यूनियन पंजाब की टीम की ओर से पंजाब सरकार की गलत कर्मचारी विरोधी नीतियाें के खिलाफ दोराहा दिल्ली हाइवे जाम करके हल्ला बोल रोष प्रदर्शन किया गया। उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 04:59 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 04:59 PM (IST)
लुधियाना के जगराओं में सफाई सेवक यूनियन ने किया दिल्ली हाइवे जाम, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
सफाई सेवक यूनियन जगराओं ब्रांच ने दोराहा में दिल्ली हाइवे जाम लगा प्रदर्शन किया।

जगराओं (लुधियाना), जेएनएन। सफाई सेवक यूनियन पंजाब म्यूनिसिपल एक्शन कमेटी के निमंत्रण पर जिला प्रधान अरुण गिल व सफाई सेवक यूनियन पंजाब की टीम ने पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियाें के खिलाफ दोराहा दिल्ली हाइवे जाम करके हल्ला बोल रोष प्रदर्शन किया। पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते सफाई सेवक यूनियन के सदस्यों ने कहा कि सूबा सरकार की गलत नीति का जवाब उसी प्रकार दिया जाएगा। पंजाब सरकार के अहंकार को तोड़ा जाएगा।

सफाई सेवक यूनियन के सदस्यों ने कहा कि एक महीने से वे अपनी व कच्चे ठेके पर काम कर रहे साथियों, उनके परिवार व बच्चों के भविष्य के लिए इंसाफ मांग रहे हैं पर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। दर्जा चार कर्मचारियों को लेकर सरकारों की सोच कई सवाल खड़े करती है।

केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

यूनियन के सदस्यों ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भी केवल अमीरों को ही फायदा पहुंचा रही है। उसी तरह विधायकों के पारिवारिक सदस्यों को उच्च नौकरियां देकर पंजाब सरकार ने यह सिद्ध कर दिया कि केवल पक्के करने का लारा देकर दो महीने बाद नोटिफकेशन जारी करने की बात अंदरखाते दबा ली गई लेकिन मीडिया में पक्के करने की बात फैला दी। पंजाब सरकार की कथनी व करनी में जमीन आसमान का अंतर है। इस मौके पर सफाइ्र सेवक यूनियन के सरपरसत स्वतंत्र गिल, सचिव राजिंदर कुमार, महासचिव बलवीर गिल, राज कुमार, लखवीर सिंह व समूह म्यूनिसिपल सदस्य मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी