Ludhiana Republic Day Celebration 2021: मंत्री सरकारिया बोले- पंजाब सरकार किसानों के हित में कर रही काम

Ludhiana Republic Day Celebration 2021 लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह सुबह दस बजे से शुरू होगा। इस दौरान मुख्य मेहमान झंडा फहराने की रस्म अदा करेंगे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल शहर की सुरक्षा के लिए तैनात होगा।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 10:03 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 03:36 PM (IST)
Ludhiana Republic Day Celebration 2021: मंत्री सरकारिया बोले- पंजाब सरकार किसानों के हित में कर रही काम
लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह सुबह दस बजे से शुरू होगा।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह सुबह दस बजे से शुरू हो गया है। इस दौरान मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया ने झंडा फहराने की रस्म अदा की। मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया ने झंडा फहराने के बाद परेड का निरिक्षण भी किया। इस मौके पर उनके साथ डीसी वरिंदर कुमार शर्मा व पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल भी मौजूद है।

समारोह के दौरान सरकारिया ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और अपने राज्य में किसानों का पूरा ध्यान रख रही है। सरकारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की योजनाएं गरीबों के लिए बनी है और प्रदेश में गरीबों के कल्याण के लिए सरकार काम कर रही है।

गुरु नानक स्टेडियम में यह होगा कार्यक्रम का शेडयूल

मुख्य मेहमान का आगमन: 9:58 बजे

झंडा रोहण: 10:00 बजे

परेड का निरीक्षण: 10 बजे से 10:15 बजे

मुख्य मेहमान का संबोधन : 10:15 से 10:35 बजे तक

मार्च पास्ट : 10:35 से 10:55 बजे तक

राष्ट्रगान : 11 बजे

झांकियां : 11:05 बजे

लुधियाना के इन लोगों को मिलेगा स्टेट अवार्ड

कोरोना काल में लुधियाना की समाज सेवी संस्थाओं ने बेहतरीन सेवा भाव से काम किया। लुधियाना की दो समाज सेवी संस्थाओं को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट के अनिल भारती और स्वामी गंगानंद भूरी वाले इंटरनेशनल फाउंडेशन धाम तलवंडी कलां के कुलदीप सिंह मान को यह अवार्ड दिया जाना है।  

कोविड काल में यह रहा योगदान: स्वामी विवेकानंद धाम ने श्मशान घाट में कोविड संक्रमितों के शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए दो एलपीजी प्लांट लगाए। जम्मू कश्मीर के लिए पांच ट्रक राशन व कपड़े भेजे। स्वामी विवेकानंद बृद्धाश्रम में 80 बुजुर्गो की इस तरह देखभाल की कि कोरोना उनके पास तक न आ सके। कोरोना काल में विवेकानंद अस्पताल की ओपीडी लगातार जारी रखी।

कुलदीप सिंह मान: स्वामी गंगा नंद भूरी वाले इंटरनेशनल फाउंडेशन धाम तलवंडी कलां

कोविड काल में यह रहा योगदान : कोरोना संक्रमण के कारण लगे कर्फ्य़ू में संस्था की तरफ से बड़े स्तर पर लंगर की व्यवस्था की गई। संस्था ने इस दौरान हजारों लोगों को खाना मुहैय्या करवाया। इसके अलावा कोविड काल में बच्चों के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था की ताकि वह डिप्रेशन का शिकार न हों। यही नहीं लड़कियों के लिए सैनिटरी पैड्स भी संस्था की तरफ से बांटे गए।

गणतंत्र दिवस पर ये होंगे सम्मानित

रीतू डोगरा, हेल्थ वर्कर नगर निगम

जसप्रीत कौर, कवियत्री

बलविंदर सिंह, एसडीओ बिजली

बलविंदर सिंह, एई पंचायती राज लोक निर्मा विभाग

महिंगा सिंह कंग, ग्रामीण विकास व प्रबंधन विशेषज्ञ

दविंदर कुमार, सेक्रेटरी यूथ विंग ज्ञानस्थल मंदिर सभा

रणजीत सिंह खालसा, फोटो जर्नलिस्ट

डा हरवीर सिंह, नोडल अफसर सिविल सजर्न दफ्तर

महेश खन्ना, जीएम डीआईसी

हरजोत सिंह वालिया, एक्सईएन नहरी विभाग

अमनदीप सिंह, क्लर्क आरटीए दफ्तर

जसबीर सिंह, सरकारी टीचर

ओमप्रकाश :  सिविल परीक्षा 2020 के दौरान बेहतरीन काम करने के लिए

सतिंदर सिंह, स्टैनो जिला विकास एवं पंचायत अफसर

प्रदीप भट्टी, क्लर्क डीसी दफ्तर

परमिंदर पाल सिंह, रीडर एसडीएम पूर्वी 

कुलवंत सिंह, एएसआई एसडीएम पूर्वी दफ्तर

सीए रजनीश शर्मा: साइक्लिंग में सफलता हासिल की

सीए अशोक मल्होत्र: ट्रैफिक मार्शल के साथ योगदान

एएसआई कपिल कुमार, पंजाब पुलिस

एससी हरप्रीत सिंह, पंजाब पुलिस

एस सी हरसिमरन सिंह, पंजाब पुलिस

एचसी अनिल कुमार, पंजाब पुलिस

सीटी चमकौर सिंह, पंजाब पुलिस

एचसी मनदीप सिंह, पंजाब पुलिस

गौरव अरोड़ा, गोल्ड मेडिलिस्ट स्पोर्ट्स

एएस चड्ढा, रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट

मनदीप केशव, ट्रैफिक मार्शल

चरनजीत सिंह, ट्रैफिक मार्शल

गोपाल सिंह, ट्रैफिक मार्शल

हरविंदर सिंह, ट्रैफिक मार्शल

प्रतीक वर्मा, ट्रैफिक मार्शल

गुरप्रीत सिंह, ट्रैफिक मार्शल

अमरजीत सिंह सैनी, ट्रैफिक मार्शल

प्रिंस कपूर, ट्रैफिक मार्शल

सिविल अस्पताल लुधियाना, आयुष्मान भारत, सरबत सेहत बीमा योजना को बेहतरीन तरीके से लागू किया।

chat bot
आपका साथी