ईश्वर को केवल प्रेम के बंधन से बांधा जा सकता है : स्वामी वेद भारती

नूरवाला रोड स्थित विवेक धाम मंदिर में विवेक जागृति मिशन द्वारा स्वामी विवेक भारती महाराज की अध्यक्षता में करवाए गए 14वें श्रीमद् भागवत सप्ताह का समापन समारोह हवन यज्ञ के साथ हुआ। मुख्य यजमान विजय गर्ग ने परिवार सहित हवन यज्ञ में आहुतियां डाली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:30 PM (IST)
ईश्वर को केवल प्रेम के बंधन से बांधा जा सकता है : स्वामी वेद भारती
ईश्वर को केवल प्रेम के बंधन से बांधा जा सकता है : स्वामी वेद भारती

संस, लुधियाना : नूरवाला रोड स्थित विवेक धाम मंदिर में विवेक जागृति मिशन द्वारा स्वामी विवेक भारती महाराज की अध्यक्षता में करवाए गए 14वें श्रीमद् भागवत सप्ताह का समापन समारोह हवन यज्ञ के साथ हुआ। मुख्य यजमान विजय गर्ग ने परिवार सहित हवन यज्ञ में आहुतियां डाली। महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती ने भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि ईश्वर को केवल प्रेम के बंधन से बांधा जा सकता है। ईश्वर उन्हीं को प्राप्त होता है जो मन के साफ ओर दूसरों के प्रति समर्पित होते है। महाराज जी ने कहाकि जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए। कर्म करते हुए किसी प्रकार की कामना मन में नहीं करनी चाहिए, क्योंकि कामना से किया गया कर्म भक्ति नहीं एक प्रकार का व्यापार होता है। इस अवसर पर स्वामी स्मृति भारती, राष्ट्रीय हिदू मंच पंजाब के प्रधान पवन शर्मा, पार्षद पति विपन विनायक, विजय गर्ग, सुरेंद्र महाजन, पार्षद सुखदेव बावा, सुनील पाहुजा, तरसेम प्रजापत, रामानुज दास नमन, कपिल, राज, जतिंदर, विशाल, भूपिदर सिंह, अमन, श्रुति, जय श्री, प्रभाकर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी