दान व गरीबों की सेवा सर्वोत्तम : स्वामी देवेश्वानंद तीर्थ

भारत धर्म प्रचारक मंडल ने वेद मंदिर प्रांगण में वेदाचार्य स्वामी निगम बोध तीर्थ के आशीर्वाद से संक्रांति पर्व मनाया। सर्वप्रथम स्वामी देवेश्वानंद तीर्थ व ब्राह्मण मंडली ने दंडी स्वामी भास्करानंद की स्मृति पर नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 06:05 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 06:05 PM (IST)
दान व गरीबों की सेवा सर्वोत्तम : स्वामी देवेश्वानंद तीर्थ
दान व गरीबों की सेवा सर्वोत्तम : स्वामी देवेश्वानंद तीर्थ

संस, लुधियाना : भारत धर्म प्रचारक मंडल ने वेद मंदिर प्रांगण में वेदाचार्य स्वामी निगम बोध तीर्थ के आशीर्वाद से संक्रांति पर्व मनाया। सर्वप्रथम स्वामी देवेश्वानंद तीर्थ व ब्राह्मण मंडली ने दंडी स्वामी भास्करानंद की स्मृति पर नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। स्वामी देवेश्वानंद तीर्थ ने श्रद्धालुओं को संक्रांति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि आज भगवान सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं और महीने का नाम आषाढ़ हो गया। इसमें सभी को दान, पुण्य व गरीबों की सेवा करनी चाहिए, ताकि प्रभु सूर्य देव अपना आशीर्वाद उन पर बनाएं रखे। दान व गरीबों की सेवा ही सर्वोत्तम कर्म है। इस दौरान आए भक्तों को प्रसाद भी बांटा गया।

chat bot
आपका साथी