आत्म से महात्मा, महात्मा से परमात्मा पद हासिल किया जाता है : स्वामी वेद भारती

उत्तम देवी साधु आश्रम शिवपुरी में महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती महाराज के सानिध्य में सत्संग सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:52 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:52 PM (IST)
आत्म से महात्मा, महात्मा से परमात्मा पद हासिल किया जाता है : स्वामी वेद भारती
आत्म से महात्मा, महात्मा से परमात्मा पद हासिल किया जाता है : स्वामी वेद भारती

संस, लुधियाना : उत्तम देवी साधु आश्रम शिवपुरी में महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती महाराज के सानिध्य में सत्संग सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती महाराज ने कहा कि वर स्वामी वेद भारती ने कहा कि स्वर्ग में रहने वाले देव भी मानव जीवन चाहते हैं, क्योंकि देव भूमि भोग भूमि है। वहां पर त्याग तप, साधना, धर्म ध्यान नहीं हो पाता है। जो जहां पुण्य की कमाई की थी। मात्र उसे स्वर्ग में भोगा जाता है, वहां पर कोई नया-पुण्य या धर्म कार्य का उपार्जन नहीं हो पाता है, जबकि मानव भूमि कर्म भूमि है, धर्म भूमि है। जहां सतकर्म किया जाता है। दान पुण्य आदि कार्य किया जा सकता है। आत्मा से महात्मा और महात्मा से परमात्मा पद तक हासिल किया जाता है। इसलिए स्वर्ग में रहने वाले देव भी मानव बनना चाहते हैं। इस दौरान साध्वी अमिता, साध्वी सुमेधा, साध्वी चैतन्या, साध्वी सुकीर्ति भारती, साध्वी श्रेया ने महामाई का गुणगान कर उपस्थिति का समां बांधा।

chat bot
आपका साथी