शक्ति के केंद्र होते हैं युवक और महिला : मुनि भूपेंद्र

समाज परिवार राष्ट्र और धर्म संघ के विकास के अंदर दो महत्वपूर्ण शक्तियां हैं। एक शक्ति है युवा और दूसरी है महिला शक्ति। यह दोनों शक्तियां यदि जागरूक हो जाती है और अपने जीवन के अंदर अछे संकल्पों के साथ आगे बढ़ना प्रारंभ कर देती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:47 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:47 PM (IST)
शक्ति के केंद्र होते हैं युवक और महिला : मुनि भूपेंद्र
शक्ति के केंद्र होते हैं युवक और महिला : मुनि भूपेंद्र

संस, लुधियाना : समाज, परिवार, राष्ट्र और धर्म संघ के विकास के अंदर दो महत्वपूर्ण शक्तियां हैं। एक शक्ति है युवा और दूसरी है महिला शक्ति। यह दोनों शक्तियां यदि जागरूक हो जाती है और अपने जीवन के अंदर अच्छे संकल्पों के साथ आगे बढ़ना प्रारंभ कर देती है। तो यह दोनों शक्तियां मिलकर हमारे परिवार को, समाज को, राष्ट्र को और धर्म संघ को और ज्यादा मजबूत या प्रदान करने वाली बन सकती है। उपरोक्त विचार आचार्य तुलसी कल्याण केंद्र के प्रांगण में तेरापंथ युवक परिषद व तेरापंथ महिला मंडल के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुनि भूपेंद्र कुमार जी ने व्यक्त किए।

भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण ने कहा जीवन में अनेक शपथ ग्रहण समारोह देखे हैं पर यह अपने आप में अनूठा रहा है। ऐसा अनुशासित शपथ ग्रहण समारोह जीवन में नहीं देखा। अनुशासन यह दोनों संगठन और ज्यादा विकास के पथ पर अग्रसर बनेंगे। विधायक सुरेंद्र डाबर ने कहा यह संगठन के साथ के अंदर अनुशासन जुड़ जाता है। वह संगठन अपने आपके अंदर आगे जाकर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाला बन जाता है। यह दोनों संगठन पूरे शहर को ही नहीं सारे संसार को संगठन की प्रेरणा प्रदान करेगा। वंदन समारोह करवाया

इससे पहले मुनि पदम कुमार ने गीत के वंदन से समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष के रूप में धीरज सेठिया ने शपथ ग्रहण की। आंचलिक ज्ञानशाला की संयोजिका विनोद देवी सुराणा ने शपथ ग्रहण करवाई। धीरज सेठिया ने अपने मंत्रिमंडल को शपथ ग्रहण कराई। तेरापंथ महिला मंडल के अध्यक्ष के रूप में इंदु देवी सेठिया को शपथ ग्रहण, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष कमल जी ने ग्रहण करवाई। तेयुप अध्यक्ष धीरज सेठिया ने युवा टीम को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर न्यू किचलू नगर अध्यक्ष जितेंद्र जैन रशम का बहुमान किया गया। इस अवसर पर महासभा प्रभारी कुलदीप जैन सुराणा ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन तरुण सुराणा ने किया। मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम सानंद परी संपन्न होता है। महासभा पंजाब प्रभारी कुलदीप जैन सुराणा, राकेश गर्ग, रुपेश जैन ने सरंक्षक पद की शपथ ली। ये रहे समारोह में हाजिर

आयोजन के दौरान तेयुप मंत्रिमंडल तरुण जैन ,संजय जैन, उज्जवल धारीवाल, प्रतीक कोचर, अंकित नौलखा, गौरव बोथरा, कमल जैन, अरुण भूरा, प्रतीक पटवा, नवीन भंडारी, प्रदीप सेठिया, अमित भूरा, महावीर सेठिया, विनीत्त बैद, विकाश गर्ग, संजय लोढ़ा, मनीष कांकरिया, ललित बर्मेचा, इंद्रजीत जंगा ,प्रदीप बाग्रेचा, मनीष कोठारी, विनीत पारख, प्रदीप जैन, विवेक जैन,, पंकज बोथरा, विशाल मुशर्रफ ने शपथ ली। अंत में तपस्विनी तारा देवी डूंगरवाल का भी तपाभी अभिनंदन समारोह सानंद संपन्न हुआ।

chat bot
आपका साथी