श्री हनुमंत सेवा समिति ने करवाया सुंदरकांड का पाठ

श्री हनुमंत सेवा समिति (संगीत परिवार) द्वारा संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन विपन धीर परिवार द्वारा आत्म श्रमण जैन कम्युनिटी सेंटर सिमेट्री रोड सिविल लाइन में किया गया। पाठ का गायन राजू बांसल सुरेंद्र खन्ना विशाल अग्रवाल ने किया। समिति संगीत परिवार के गौरव पाठक निश्चित सुमन ने दरबार सजाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:48 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:48 PM (IST)
श्री हनुमंत सेवा समिति ने करवाया सुंदरकांड का पाठ
श्री हनुमंत सेवा समिति ने करवाया सुंदरकांड का पाठ

संस, लुधियाना : श्री हनुमंत सेवा समिति (संगीत परिवार) द्वारा संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन विपन धीर परिवार द्वारा आत्म श्रमण जैन कम्युनिटी सेंटर, सिमेट्री रोड, सिविल लाइन में किया गया। पाठ का गायन राजू बांसल, सुरेंद्र खन्ना, विशाल अग्रवाल ने किया। समिति संगीत परिवार के गौरव पाठक, निश्चित सुमन ने दरबार सजाया। इस अवसर पर राजू बांसल गणपति आह्वान के उपरांत पाठ का गायन किया। इस दौरान करण शर्मा ने हनुमान चालीसा का गायन और कई सुंदर भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। खन्ना ने कहा घर में प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ करना चाहिए। इस अवसर पर सुनीता, निपुण, कशिश,संतोष,शिव, पुष्प धिर, नीरू - रमेश चांडे, मुनीश, शानी दुआ, प्रिस, भावना, शारदा- सुभाष मल्होत्रा, परी, कनव, कबीर, संजीव सप्रा, पूजा सप्रा, सुमन, पूजा, चेतन खन्ना, निश्चित सुमन, गौरव पाठक, बावा आनन्द आदि उपस्थित हुए। पाठ के उपरांत झंडा फहरा कर आरती की गई व प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मां कालका रथ यात्रा के गुरप्रीत सिंह ने भजन सुनाए व श्री हनुमंत सेवा समिति संगीत परिवार द्वारा किए जा रहे निशुल्क श्री सुंदरकांड पाठ की सेवा की सराहना करते हुए सभी सेवादारों को आशीर्वाद दिया। समिति की तरफ से गुरप्रीत को बालाजी का स्वरूप देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी