मां कुष्मांडा के दर्शन कर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि

शहर के मंदिरों में शुक्रवार को सुबह से मां भक्तों ने मां कुष्मांडा की पूजा कर सुख व समृद्धि की कामना की। इस दौरान दुर्गा सप्तशती पाठ का क्रम चौथे दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:31 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:31 PM (IST)
मां कुष्मांडा के दर्शन कर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि
मां कुष्मांडा के दर्शन कर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि

संस, लुधियाना : शहर के मंदिरों में शुक्रवार को सुबह से मां भक्तों ने मां कुष्मांडा की पूजा कर सुख व समृद्धि की कामना की। इस दौरान दुर्गा सप्तशती पाठ का क्रम चौथे दिन भी जारी रहा। जगराओं पुल स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में ट्रस्ट के तत्वधान में चल रहे चैत्र व विक्रमी संवत नवरात्र सादगी पूर्वक मनाया जा रहा है। नवरात्र के चौथे दिन ट्रस्ट के सदस्यों व आचार्य विद्वानों की अगुआई में आए भक्तों ने मां कुष्मांडा को पुष्प मालाएं अर्पित की।

पंडित गिरधारी, हरिमोहन शर्मा ने मां की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां कुष्मांडा की कृपा से सभी बाधा दूर होती है। मां की आराधना से सभी तरह के मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं। इसी तरह गीता मंदिर में 108 अखंड ज्योत का स्वरूप आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं मंदिर कमेटी व पुजारियों ने मां की आरती कर कोविड-19 महामारी के बचाव हेतु सभी के लिए प्रार्थना की।

इसी तरह अन्य मंदिरों में वेद मंदिर में सत्संग सभा का आयोजन किया गया। समारोह में दंडी स्वामी देवेश्वानंद तीर्थ ने महामाई का गुणगान करते हुए कहा कि मां की कृपा अपंरपार है, मां को जिसने सच्चे मन से पुकार लिया, मां का आशीर्वाद पा लिया। इसी तरह मां वैष्णों देवी मंदिर, श्री नवदुर्गा माता मंदिर, भाई रंधीर सिंह नगर श्री दुर्गा माता मंदिर, काली मात मंदिर हैबोवाल, तपोवन आश्रम श्री दुर्गा मंदिर, अर्बन अस्टेट श्री दुर्गा मंदिर आदि में भक्त हाजिरी लगा कर मां के दर्शन कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी