श्री फूलचंद महाराज का जीवन सादगी व सरलता को प्रेरित करने वाला : राजेश जैन

न्यू यंग फाइव स्टार क्लब भोले बावा रत्न मुनि जैन युवा संघ व मां वैष्णो देवी चेरिटेबल अस्पताल के सहयोग से पंजाब प्रवर्तक उपाध्याय श्रमण श्री फूलचंद महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:20 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:20 PM (IST)
श्री फूलचंद महाराज का जीवन सादगी व सरलता को प्रेरित करने वाला : राजेश जैन
श्री फूलचंद महाराज का जीवन सादगी व सरलता को प्रेरित करने वाला : राजेश जैन

संस, लुधियाना : न्यू यंग फाइव स्टार क्लब, भोले बावा रत्न मुनि जैन युवा संघ व मां वैष्णो देवी चेरिटेबल अस्पताल के सहयोग से पंजाब प्रवर्तक उपाध्याय श्रमण श्री फूलचंद महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश जैन बॉबी की अगुआई में दरेसी रोड़ पर लंगर लगाया गया। लंगर का शुभारंभ सभी सदस्यों ने नवकार मंत्र का जाप कर किया। राजेश जैन ने कहा कि क्लब सदस्य वर्ष 1989 से मानवता की सेवा को समर्पित है। गुरुदेव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि श्रमण श्री फूलचंद महाराज का जीवन सादगी, सरलता व सहिष्णुता आदि गुणों को ग्रहण करना चाहिए। महापुरुषों की जयंती व पुण्य तिथि पर धार्मिक व सामाजिक सेवा करना पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर संदीप बहल, राकेश टंडन, सचिन जैन, लवली भंडारी, अंकित जैन, अमित गुप्ता, राजीव जैन, हरविदर हैंपी, राकेश खन्ना, हरविदर सिंह, रघु गंभीर आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी