शनिगांव में बड़ी शनि अमावस्या पर समागम आज

लाडोवाल रोड स्थित शनिगांव में शून्य प्रभु के सानिध्य में वर्ष की बड़ी शनि अमावस्या शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। समारोह में शनिगांव मंदिर में सायं छह बजे शनिदेव का विशेष हवन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:48 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:48 PM (IST)
शनिगांव में बड़ी शनि अमावस्या पर समागम आज
शनिगांव में बड़ी शनि अमावस्या पर समागम आज

संस, लुधियाना : लाडोवाल रोड स्थित शनिगांव में शून्य प्रभु के सानिध्य में वर्ष की बड़ी शनि अमावस्या शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। समारोह में शनिगांव मंदिर में सायं छह बजे शनिदेव का विशेष हवन किया जाएगा। इस अवसर पर जानकारी देते हुए मुख्य सेवादार कर्मजीत मान ने बताया कि शनि अमावस्या समारोह शून्य प्रभु महाराज के सानिध्य में कराया जाएगा। समारोह में विशेष रुप से सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक एवं व्यापारिक वर्ग के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इस अवसर पर शून्य प्रभु ने बताया कि शनिगांव में इस अवसर पर भक्तों के लिए अटूट भंडारे की व्यवस्था की गई है। इस बार शनिदेव का विशेष हवन में कोई भी व्यक्ति आकर लाभ ले सकता है। इससे पहले भजन संध्या दोपहर तीन बजे से छह बजे तक चलेगी। इस अवसर पर पार्किंग व ट्रैफिक संचालन का भी ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह दिन उन सभी व्यक्तियों के लिए खास है जिन पर शनि की दशा, महादशा, साढ़े सत्ती, या ढय्या आदि चल रही है तथा जिनकों लोहे, तेल, कोयले, मशीनरी आदि का कार्य है। इस दिन सभी भक्तों को शनिदेव का तैलाभिषेक और समर्था अनुसार दान आदि करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी