जीवन में ध्यान व दान अवश्य करें: शून्य प्रभु

सतलुज किनारे स्थित शनिगांव में शून्य प्रभु के सानिध्य में हवन यज्ञ व प्रवचन सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आए भक्तों ने हवन में आहुतियां डाली व शनि का आशीर्वाद लेकर सुख व शांति की मंगलमय मांगी। शून्य प्रभु ने कहा कि हम सब के जीवन में ध्यान और दान अवश्य होना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:57 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:57 PM (IST)
जीवन में ध्यान व दान अवश्य करें: शून्य प्रभु
जीवन में ध्यान व दान अवश्य करें: शून्य प्रभु

संस, लुधियाना : सतलुज किनारे स्थित, शनिगांव में शून्य प्रभु के सानिध्य में हवन यज्ञ व प्रवचन सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आए भक्तों ने हवन में आहुतियां डाली व शनि का आशीर्वाद लेकर सुख व शांति की मंगलमय मांगी। शून्य प्रभु ने कहा कि हम सब के जीवन में ध्यान और दान अवश्य होना चाहिए। ध्यान से हमें अपनी इंद्रियों पर संयम रखने में मदद मिलती है तथा हमारी ऊर्जा ऊपर की ओर यात्रा करने लगती है। जीवन में दान का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि पैसे का दान ही दान नहीं है, सेवा का दान सभी जीवों पर दया तथा यदा संभव जरुरतमंदों की मदद भी दान है। हमें याद रखना चाहिए कि हम प्रकृति के एक बहुत छोटे अंश है। अपनी मां के साथ साथ प्रकृति मां की सेवा भी हर मनुष्य को करनी चाहिए। तभी हम सुख शांति से जी पाएंगे। अंत में शनि आरती कर सभा को विश्राम दिया।

chat bot
आपका साथी