भय दूर करना है तो पक्षियों को डालें दाना : स्वामी वेद भारती

उत्तम देवी साधु आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती की अध्यक्षता में संक्रांति पर्व मनाया गया। सर्वप्रथम स्वामी अमिता भारती स्वामी सुमेधा भारती स्वामी चैतन्या भारती स्वामी श्रेया भारती पुष्पा बहन ने स्वामी वेद भारती म. जी को नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 06:50 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 06:50 PM (IST)
भय दूर करना है तो पक्षियों को डालें दाना : स्वामी वेद भारती
भय दूर करना है तो पक्षियों को डालें दाना : स्वामी वेद भारती

संस, लुधियाना : उत्तम देवी साधु आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती की अध्यक्षता में संक्रांति पर्व मनाया गया। सर्वप्रथम स्वामी अमिता भारती, स्वामी सुमेधा भारती, स्वामी चैतन्या भारती, स्वामी श्रेया भारती, पुष्पा बहन ने स्वामी वेद भारती म. जी को नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर स्वामी वेद भारती महाराज ने संक्रांति उत्सव की महत्ता से अवगत कराते हुए कहा कि भगवान सूर्य नारायण वृष राशि से निकलकर आज मिथुन राशि में प्रवेश कर गए है। इस माह तपती गर्मी का दौर है, इसलिए दान पुण्य, प्रभु का सिमरन सहित पक्षियों को दाना डालें, ताकि जो भय का माहौल पूरे विश्व में बना है, उसको दूर किया जा सके। उन्होंने आगे कोरोना वायरस महामारी के खात्मे को लेकर प्रार्थना की।

chat bot
आपका साथी