संतों के बिना आत्मा का उत्थान नहीं: साध्वी रत्न संचिता

महासाध्वी वीणा महाराज ने कहा कि चातुर्मास के चार माह संपन्न पश्चात संतों के विहार यात्रा प्रारंभ हो जाती है। उसी को देखते हुए एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस में विदाई समारोह पांच दिसंबर को प्रात 830 बजे रखा गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:22 PM (IST)
संतों के बिना आत्मा का उत्थान नहीं: साध्वी रत्न संचिता
संतों के बिना आत्मा का उत्थान नहीं: साध्वी रत्न संचिता

संस, लुधियाना : तपचंद्रिका श्रमणी गौरव समता विभूति सरलमना महासाध्वी वीणा महाराज, कोकिल कंठी प्रवचन भास्कर साध्वी रत्न संचिता महाराज, नवकार साधिका महासाध्वी सुन्नैया महाराज, साध्वी अरणवी महाराज, साध्वी अर्षीया, साध्वी आर्यनंदा ठाणा-6 के सानिध्य में धर्म सभा का आयोजन एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस के महावीर भवन में हुआ। इस अवसर पर साध्वी रत्न संचिता महाराज ने कहा कि संत जहां आ जाते है, वहीं बसंत आ जाता है। जिस तरह बसंत के बिना पृथ्वी खत्म हो जाएगी। उसी प्रकार से संतों के बिना आत्मा का उत्थान नहीं हो सकता। उन्होंने आगे कहा कि मुस्कुराहट दुनिया का सबसे बड़ा इंवीटेशन कार्ड है। किसी को अपना बनाना है तो मुस्कराओ और किसी के अपने बनना है तो मुस्कराओ। मुस्कराने का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। तुम्हें पता होना चाहिए कि मुस्कुराता हुआ बुढ़ा भी अच्छा लगता है। और रोता हुआ बच्चा भी बुरा लगता है। एक मनुष्य ही है तो मुस्करा सकता है।

इस अवसर पर महासाध्वी वीणा महाराज ने कहा कि चातुर्मास के चार माह संपन्न पश्चात संतों के विहार यात्रा प्रारंभ हो जाती है। उसी को देखते हुए एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस में विदाई समारोह पांच दिसंबर को प्रात 8:30 बजे रखा गया। इसमें चार माह के अंतराल में हुए समारोह पर सहयोग देने वाले, कार्यक्रम व धार्मिक सभाओं का विवरण किया जाएगा।

इस अवसर पर सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, नीलम जैन कंगारु, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन गोल्ड स्टार, विनोद जैन गोयम, रविदर जैन भ्राता, विपन जैन, युवक संघ अध्यक्ष संजय जैन व समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण, फूलचंद जैन शाही लिवास, गुरु कृपा सेवा सोसायटी अध्यक्ष वैभव जैन व कार्यकारी सदस्यगण आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी