किचलू नगर में हुआ महाश्रमणी श्री सुधा का जन्म जयंती उत्सव समारोह

उत्तर भारत प्रवर्तिनी महाश्रमणी शासन ज्योति श्री सुधा महाराज महाराज की 79वा जन्म जयंती पर्व एसएस जैन स्थानक किचलू नगर प्रांगण में मनाई गई। सर्वप्रथम श्रावक श्राविकाओं ने सामायिक दिवस व लोगस्स पाठ में भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:41 PM (IST)
किचलू नगर में हुआ महाश्रमणी श्री सुधा का जन्म जयंती उत्सव समारोह
किचलू नगर में हुआ महाश्रमणी श्री सुधा का जन्म जयंती उत्सव समारोह

संस, लुधियाना : उत्तर भारत प्रवर्तिनी, महाश्रमणी, शासन ज्योति श्री सुधा महाराज महाराज की 79वा जन्म जयंती पर्व एसएस जैन स्थानक किचलू नगर प्रांगण में मनाई गई। सर्वप्रथम श्रावक श्राविकाओं ने सामायिक दिवस व लोगस्स पाठ में भाग लिया। नवकार मंत्र के उच्चारण के पश्चात गुणगान सभा का आयोजन किया गया।

स्वर्ण संघ दीपिका डा. साध्वी स्मृति जी महाराज ने गुणगान सभा के दौरान गुरुणी महासाध्वी सुधा जी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महासाध्वी का जन्म 1 अगस्त 1943 ई को सुश्रावक त्रिलोकचंद जैन एवं सुश्राविका कौशल्या देवी के अमृतसर के पास पट्टी स्थित घर में हुआ। बालिका का गुण संपन्न नाम रखा गया-संतोष। धर्म के संस्कार से ओत-प्रोत थी । माता जी के जीवन से बचपन से ही आप धर्म की ओर आकृष्ट थी। हमें कोई ऐसा दिन याद नहीं, जिस दिन उन्होंने रात को खाना खाया हो। धर्म से लगाव तो था पर साध्वी बनने का विचार नहीं था। आचार्य सम्राट श्री आत्माराम का आत्म स्थल वैराग्य का निमित्त को देखते हुए उन्होंने धर्म की ओर अग्रसर हुई। बस उसके बाद धर्म का मार्ग अपनाकर दूसरों को भी प्रेरित कर रहे है।

फोटो अनावरण का लाभ हजारी लाल जैन ने लिया। मंच संचालन सीनियर उपाध्यक्ष नेम जैन, रायशा जैन ने बाखूबी निभाई। इस दौरान आए श्रावक श्राविकाओं ने गीतों के माध्यम से महाराज की आगे हाजिरी लगाई। गौतम प्रसादी का लाभ एनके नाटा ने लिया। इस अवसर पर आल इंडिया जैन कांफ्रेंस पंजाब चैप्टर-2 अध्यक्ष अरुण जैन गुग्गू, पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन लक्की, सिविल लाइंस चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन श्रमण जी यॉर्न, सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन महावीर, महामंत्री प्रमोद जैन, संजीव जैन आत्म, राजन जैन केपी, विजय जैन जैन पैकेवल, अभय जैन लक्की, 39 सेक्टर से रिचा जैन, डा. जैन, जंगी लाल जैन, संजीव जैन जगन्नाथ शाह वाले, अनूप जैन, सहित किचलू नगर अध्यक्ष संजीव जैन, उपाध्यक्ष नेम जैन, महामंत्री मनीष जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन आदि समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण, वर्धमान जैन युवक संघ अध्यक्ष अमन जैन व समस्त कार्यकारिणी, आत्म तरुणी मंडल अध्यक्ष मोनिका जैन, श्री नव आत्म तरुणी मंडल अध्यक्ष सरुचि जैन व समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी