एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में विदाई समारोह कल: अरिदमन जैन

तप चन्द्रिका श्रमणी गौरव समता विभूति सरलमना महासाध्वी वीणा महाराज कोकिल कंठी प्रवचन भास्कर साध्वी रत्न संचिता महाराज नवकार साधिका महासाध्वी सुन्नैया महाराज साध्वी अरणवी महाराज साध्वी अर्षीया साध्वी आर्यनंदा ठाणा-6 के सानिध्य में एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में सुखसाता विराजमान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:25 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:25 PM (IST)
एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में विदाई समारोह कल: अरिदमन जैन
एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में विदाई समारोह कल: अरिदमन जैन

संस, लुधियाना : तप चन्द्रिका श्रमणी गौरव समता विभूति सरलमना महासाध्वी वीणा महाराज, कोकिल कंठी प्रवचन भास्कर साध्वी रत्न संचिता महाराज, नवकार साधिका महासाध्वी सुन्नैया महाराज, साध्वी अरणवी महाराज, साध्वी अर्षीया, साध्वी आर्यनंदा ठाणा-6 के सानिध्य में एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में सुखसाता विराजमान हैं। सभा में साध्वी रत्न संचिता महाराज ने कहा कि बिना आस्था के हमारा ये जीवन उन्नति नहीं कर सकता। अगर आस्था है, तो बंद द्वार में भी रास्ता है। बिना श्रद्धा के ये जीवन चलती फिरती एक लाश के समान है। लोग कहते हैं कि ये दुनिया पानी पर टिकी है। असलियत तो ये है कि यह दुनिया विश्वास पर टिकी है। उन्होंने कहा कि सेवा करनी है तो पद और मद दोनों सगे भाई है। पद के आते ही आदमी में मद आ जाता है और फिर अहंकारी आदमी सेवा कैसा कर सकता है। पद शाश्वत नहीं है। पद उतरते ही आदमी भूत हो जाता है। संत मुनि कभी पद नहीं लेते, इसलिए वे कभी भूत नहीं होते। समाज की निगाहें बदलने को वक्त नहीं लगता।

एस एस जैन सभाध्यक्ष अरिदमन जैन व चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन ने बताया कि चातुर्मास समापन के दौरान विदाई समारोह का आयोजन किया जाता है। इस बार वह पांच दिसंबर दिन रविवार को रखा गया।

इस अवसर पर सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, नीलम जैन कंगारु, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन गोल्ड स्टार, विनोद जैन गोयम, रविदर जैन भ्राता, विपन जैन, युवक संघ अध्यक्ष संजय जैन व समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण, फूलचंद जैन शाही लिवास, गुरु कृपा सेवा सोसायटी अध्यक्ष वैभव जैन व कार्यकारी सदस्यगण आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी