शांतिनाथ भगवान की महिमा अपरंपार: साध्वी रत्न संचिता
तपचंद्रिका श्रमणी गौरव सरलमना महासाध्वी श्री वीणा जी महाराज सा. ठाणे-5 के सानिध्य में एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में बडे़ हर्षोल्लास के सा. तीर्थंकर परमात्मा की स्तुति प्रतिदिन किसी न किसी रूप में गाई जा रही है।
संस, लुधियाना : तपचंद्रिका श्रमणी गौरव सरलमना महासाध्वी श्री वीणा जी महाराज सा. ठाणे-5 के सानिध्य में एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में बडे़ हर्षोल्लास के सा. तीर्थंकर परमात्मा की स्तुति प्रतिदिन किसी न किसी रूप में गाई जा रही है। रविवार के दिन श्री शांतिनाथ भगवान के पाठ पर सभी श्रावक श्राविकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
प्रतिवर्ष प्रवचन भास्कर कोकिल कंठी साध्वी रत्न श्री संचिता जी म. की प्रबल सद्प्रेरणा से आत्म ध्यान साधना के सा. ये पाठ करवाया जाता है। इस वर्ष 2021 सिविल लाइंस के अपने इस चातुर्मास में भी बडे़ अद्भुत और सुंदर तरीके से प्रभु शांतिनाथ भगवान का यह पाठ करवाया गया। इसमें लाभार्थी परिवार प्रेम जैन, गौतम जैन मंडी अहमदगढ़ वालों ने गुरुणी जी ठाणे-5 के चरणों में पूर्ण समर्पण भाव रखा। इस दौरान एसएस जैन सभा सिविल लाइंस बिरादरी का गुरुणी जी ठाणे-5 के श्री चरणों में पूर्ण सहयोग रहा और विशेष सेवा समर्पण भाव श्रद्धा सहित श्री महावीर जैन युवक मंडल का रहा है। इस सह जोड़े पाठ में शामिल हुए दिल्ली, अंबाला, मालेरकोटला, चंडीगढ़, कुराली आदि स्थानों से सभी गुरु भक्तों ने आकर पूरा पूरा लाभ लिया और सभा ने सामायिक भी करी।
इस अवसर पर सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन महावीर, महामंत्री प्रमोद जैन, विजय जैन, महावीर जैन युवक मंडल सिविल लाइंस सरंक्षक विनोद जैन गोयम, अध्यक्ष संजय जैन, गुरु कृपा सेवा सोसायटी अध्यक्ष वैभव जैन, व समस्त कार्यकारिणी के सदस्यगण शामिल हुए।