एसएस जैन स्थानक में शांतिनाथ जाप एक को : महासाध्वी वीणा

वर्तमान आचार्य सम्राट ध्यान योगी गुरुदेव डा. श्री शिव मुनि म. सा. की आज्ञानुवर्तिनी जैन गगन चंद्रिका महासाध्वी चंदा जी म. की बगिया के महकते पुष्प समता विभूति तपचंद्रिका श्रमणी गौरव सरलमना महासाध्वी वीणा जी महाराज नवकार आराधिका श्री सुनैन्या म.सा. साध्वी रत्न संचिता म. सा. ठाणा-5 सिविल लाइंस जैन स्थानक में सुखसाता विराजमान है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:35 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:35 PM (IST)
एसएस जैन स्थानक में शांतिनाथ जाप एक को : महासाध्वी वीणा
एसएस जैन स्थानक में शांतिनाथ जाप एक को : महासाध्वी वीणा

संस, लुधियाना : वर्तमान आचार्य सम्राट ध्यान योगी, गुरुदेव डा. श्री शिव मुनि म. सा. की आज्ञानुवर्तिनी जैन गगन चंद्रिका महासाध्वी चंदा जी म. की बगिया के महकते पुष्प समता विभूति तपचंद्रिका श्रमणी गौरव सरलमना महासाध्वी वीणा जी महाराज, नवकार आराधिका श्री सुनैन्या म.सा., साध्वी रत्न संचिता म. सा. ठाणा-5 सिविल लाइंस जैन स्थानक में सुखसाता विराजमान है। महासाध्वी वीणा जी म. के सानिध्य में नवकार मंत्र का जाप में भारी संख्या में श्रावक श्राविकाएं भाग लेकर धर्म का मार्ग प्रशस्त कर रहे है।

इस अवसर पर महासाध्वी वीणा जी महाराज सा. ने कहा कि सच्चा संत बनना इस दुनिया में बड़ा कठिन है। घर परिवार को छोड़ने से ही कोई संत नहीं बन जाता। जब तक अंतर ह्दय से वैराग्य की ज्योति प्रज्जवलित न हो, तब तक वह संत नहीं बन सकते। इस अवसर पर साध्वी जी ने कहा कि एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस में नवकार मंत्र का जाप में भारी संख्या में श्रावक श्राविकाएं अपनी उपस्थित दर्ज करा रही है, जो कि एक अच्छा कदम है, जिससे ओरों को भी धर्म का मार्ग के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री शांतिनाथ का जाप जोड़ों सहित 1 अगस्त दिन रविवार को प्रात 8.15 से 9.15 तक होगा। इसमें भारी संख्या में श्रावक श्राविकाएं भाग लेकर संसार के लिए सुख व शांति का प्रेरक बने।

इस अवसर पर सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन श्रमण जी यार्न, उपाध्यक्ष सुभाष जैन महावीर, महामंत्री प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन गोल्ड स्टार, रविदर जैन भ्राता व समस्त कार्यकारिणी के सदस्यगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी