दीक्षा जंयती पर गुणगान सभा 26 को, ध्यान साधना आज : साध्वी रत्न संचिता

एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस के तत्वाधान में तपचंद्रिका श्रमणी गौरव सरलमना महासाध्वी गुरुणी मैयां वीणा महाराज सा. का 53वा शुभ दीक्षा जयंती उत्सव में धर्म के ठाठ मेले लगे हुए है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:59 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:59 PM (IST)
दीक्षा जंयती पर गुणगान सभा 26 को, ध्यान साधना आज : साध्वी रत्न संचिता
दीक्षा जंयती पर गुणगान सभा 26 को, ध्यान साधना आज : साध्वी रत्न संचिता

संस, लुधियाना : एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस के तत्वाधान में तपचंद्रिका श्रमणी गौरव सरलमना महासाध्वी गुरुणी मैयां वीणा महाराज सा. का 53वा शुभ दीक्षा जयंती उत्सव में धर्म के ठाठ मेले लगे हुए है। छह दिवसीय समारोह म.ं तप, जप, अरिहंत परमात्मा की पावन स्तृति गायन द्वारा ध्यान साधना के द्वारा बडे़ हर्षोल्लास के सा. मनाया जा रहा है। इस दौरान गुरुणी मैयां महासाध्वी श्री वीणा जी म. सा. ठाणे-5 के परम पावन सानिध्य म.ं साध्वी रत्न संचिता महाराज सा. का प्रबल पुरुषार्थ, सदप्रेरणा सभी के लिए लाभकारी, आनंदकारी एवं शिक्षाकारी प्राप्त हो रही है।

उन्होंने कहा कि महापुरुषों के ये त्याग, संयम के दिवस मनाना समझो अपने अशुभ कर्मो की निर्जरा करनी होती है। उन्होंने कहा कि महासाध्वी वीणा महाराज की दीक्षा जयंती पर गुणगान सभा का आयोजन 26 सितबर को प्रात 8:30 से 10 बजे तक जैन स्थानक के महावीर भवन में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां सभा चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन श्रमण जी यार्न व अध्यक्ष अरिदमन जैन की अगुआई में जोरों-शोरो से जारी है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को गुरुणी मैयां श्री के सानिध्य में ध्यान साधना सुबह 7:00 से 8:30 तक कराई जाएगी। आज की सभा में चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन, सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन गोल्ड स्टार, विनोद जैन गोयम, मोती लाल जैन, विजय जैन, विपन जैन, संजय जैन, वैभव जैन, अरुण जैन नाहर संजीव जैन पाटणी, अनिल जैन बावा आदि समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी