जैन स्थानक में दीक्षा जयंती उत्सव प्रारंभ हुआ

एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस के तत्वावधान में तपचन्द्रिका श्रमणी गौरव सरलमना महासाध्वी गुरुणी मैयां वीणा महाराज सा. की 53वीं शुभ दीक्षा जयंती उत्सव मंगलवार को बडे़ हर्षोल्लास के साथ जैन स्थानक में प्रारंभ हुआ। छ दिवसीय धार्मिक आयोजनों को श्रद्धा से मना रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 01:09 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 01:09 AM (IST)
जैन स्थानक में दीक्षा जयंती उत्सव प्रारंभ हुआ
जैन स्थानक में दीक्षा जयंती उत्सव प्रारंभ हुआ

संस, लुधियाना : एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस के तत्वावधान में तपचन्द्रिका श्रमणी गौरव सरलमना महासाध्वी गुरुणी मैयां वीणा महाराज सा. की 53वीं शुभ दीक्षा जयंती उत्सव मंगलवार को बडे़ हर्षोल्लास के साथ जैन स्थानक में प्रारंभ हुआ। छ: दिवसीय धार्मिक आयोजनों को श्रद्धा से मना रहे है। इस अवसर पर साध्वी रत्न श्री संचिता जी महाराज सा. की सदप्रेरणा से आज से आयंबिल दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि इन दिनों में जप तप, से लेकर ध्यान, बड़ों का सम्मान, कलां, प्रतिस्पर्धा के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा उवसग्गहरं पाठ, लोग्गस्स पाठ एवं भव्य रुप से माता-पिता दिवस जो 26 सितंबर को गुरुणी मैयां महासाध्वी वीणा जी म. सा. की दीक्षा जयंती पर मनाया जा रहा है। आज प्रथम दिन गुरु कृपा सेवा सोसायटी की अगुआई में 11 लक्की ड्रा निकाले गए। इस अवसर पर जितेंद्र जैन श्रमण जी यार्न व अध्यक्ष अरिदमन जैन, महामंत्री प्रमोद जैन ने कहा कि 22 सितंबर को उवसग्गर्हम पाठ सामूहिक रूप से करवाया जा रहा है। समय प्रात 7.30 से 8.30 तक सुबह का रहेगा। सिके लाभार्थी परिवार विवेक जैन, अक्षी जैन होंगे। 26 सितंबर दिन रविवार को महासाध्वी श्री की शुभ दीक्षा जयंती गुणगान सभा रूप में 8 से 10 बजे तक मनाया जाएगा।

इस अवसर पर चातुर्मास कमेटी के चेयरमैन जितेंद्र जैन, सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन गोल्ड स्टार, विनोद जैन गोयम, मोती लाल जैन, विजय जैन, विपन जैन, संजय जैन, वैभव जैन, संजीव जैन आदि समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी