महासाध्वी वीणा, साध्वी संचिता के सानिध्य में लोगस्स पाठ संपन्न

संस लुधियाना वर्तमान आचार्य सम्राट ध्यान योगी गुरुदेव डा. श्री शिव मुनि म. सा. की आज्ञानुवर्तिनी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:20 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:20 PM (IST)
महासाध्वी वीणा, साध्वी संचिता के सानिध्य में लोगस्स पाठ संपन्न
महासाध्वी वीणा, साध्वी संचिता के सानिध्य में लोगस्स पाठ संपन्न

संस, लुधियाना : वर्तमान आचार्य सम्राट ध्यान योगी, गुरुदेव डा. श्री शिव मुनि म. सा. की आज्ञानुवर्तिनी जैन गगन चंद्रिका महासाध्वी चंदा जी म. की बगिया के महकते पुष्प समता विभूति तपचंद्रिका श्रमणी गौरव सरलमना महासाध्वी वीणा महाराज, नवकार आराधिका श्री सुनैन्या म.सा., प्रवचन प्रभाविका भास्कर संचिता महाराज म.सा., महासाध्वी अरणवी म., नवदीक्षित श्री अर्शिया म. ठाणा-5 सिविल लाइंस जैन स्थानक में पधारे है, तब से धर्म की रौनक की एक अद्भुत छटा छाई हुई है। इस दौरान प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी चौबीस तीर्थंकर भगवान की स्तृति लोगस्स पाठ कराया गया।

पाठ में दिल्ली, कुराली, मोरिण्डा, अहमदगढ़, रोपड़, चंडीगढ़, अंबाला, लुधियाना आदि शहरों से गुरु भगतो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। 15 को पाठ बिठाया गया था एवं 51 कष्टी तेलों के सा. श्री महावीर जैन युवक सेवा सोसायटी का गुरु चरणों में पूर्ण समर्पण भाव रहा। लोगस्स पाठ के समापन पर धर्मवीर जैन, महेंद्र पाल जैन, मिन्नी किग परिवार ने लाभ लेते हुए धर्म सभा में प्रभावना का आयोजन किया। इस अवसर पर सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन महावीर, महामंत्री प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन गोल्ड स्टार, विनोद जैन गोयम, फूलचंद जैन शाही लिवास व समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रमोद जैन ने कहा कि रविवार से एस एस जैन स्थानक के महावीर भवन में अखंड जाप का पाठ आरंभ हो रहा है, जो भी श्रावक श्राविकाएं भाग लेना चाहते है, वो आकर धर्म का लाभ ले सकते है।

chat bot
आपका साथी