माता-पिता दिवस पर आज होंगे धार्मिक आयोजन : साध्वी रत्न संचिता

तपचंद्रिका श्रमणी गौरव सरलमना महासाध्वी गुरुणी मैयां वीणा महाराज सा. की 53वीं शुभ दीक्षा जयंती उत्सव 26 सितबर दिन रविवार को गुणगान सभा के रूप में मनाई जाएगी। समारोह में देश के कोने-कोने से श्रावक-श्राविकाएं शामिल होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:47 PM (IST)
माता-पिता दिवस पर आज होंगे धार्मिक आयोजन : साध्वी रत्न संचिता
माता-पिता दिवस पर आज होंगे धार्मिक आयोजन : साध्वी रत्न संचिता

संस, लुधियाना : तपचंद्रिका श्रमणी गौरव सरलमना महासाध्वी गुरुणी मैयां वीणा महाराज सा. की 53वीं शुभ दीक्षा जयंती उत्सव 26 सितबर दिन रविवार को गुणगान सभा के रूप में मनाई जाएगी। समारोह में देश के कोने-कोने से श्रावक-श्राविकाएं शामिल होंगे। समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर है। इससे पहले शनिवार को 53वीं शुभ दीक्षा जयंती उत्सव को लेकर माता-पिता दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन श्रमण जी यार्न, सभाध्यक्ष अरिदमन जैन ने देते हुए कहा कि महासाध्वी गुरुणी मैयां वीणा महाराज सा. की 53वीं शुभ दीक्षा जयंती पर धर्म के ठाठ लगे हुए। श्रावक श्राविकाएं आकर गुरुणी महाराज से आशीर्वाद ले रहे है। समारोह प्रात 8.30 बजे से गुरु इच्छा तक जारी रहेगा।

शुक्रवार की सभा में महासाध्वी गुरुणी मैयां वीणा महाराज सा. की 53वीं शुभ दीक्षा जयंती उत्सव पर चौबीस तीर्थंकर भगवान की स्तुति लोग्गस पाठ, साध्वी रत्न प्रबल पुरुषार्थी श्री संचिता जी म. सा. ने उच्चारण के साथबहुत ही सुंदर एवं अदभुत तरीके से संपन्न कराई। जिसको देख आए श्रावक श्राविकाएं भाव विभोर होकर आनंदमान रहे थे। इस अवसर पर श्री महावीर जैन युवक संघ के अध्यक्ष संजय जैन, संरक्षक विनोद जैन गोयम की अगुवाई में लक्की ड्रा भी निकाले गए।

इस अवसर पर साध्वी रत्न संचिता जी महाराज ने कहा कि शनिवार को महासाध्वी वीणा महाराज की दीक्षा जयंती पर भवय रूप से अनेक प्रकार की झांकियों सहित माता पिता दिवस प्रात 8.15 से 9.20 तक मनाया जाएगा। सभी वहां पर आने वाले श्रावक श्राविकाएं अपने माता पिता संग आएं और साथ में उपहार भी लेकर आएं। इस दौरान गुरु कृपा सेवा सोसायटी द्वारा लक्की ड्रा भी निकाले जाएंगे।

ये सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन, सभाध्यक्ष अरिदमन जैन सहित सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन गोल्ड स्टार, विनोद जैन गोयम, मोती लाल जैन, विजय जैन, विपन जैन, संजय जैन, वैभव जैन, अरुण जैन नाहर संजीव जैन पाटणी, अनिल जैन बावा, गौरव जैन, अभय जैन, विनय जैन आदि समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी