आपके कर्मो का फल मिलना निश्चित : साध्वी रत्न संचिता

एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में तपचंद्रिका श्रमणी गौरव समता विभूति सरलमना महासाध्वी वीणा महाराज कोकिल कंठी प्रवचन भास्कर महासाध्वी संचिता महाराज नवकार साधिका महसाध्वी सुन्नैया महाराज महासाध्वी अर्षीया महाराज ठाणा-5 सुखसाता विराजमान है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:39 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:39 PM (IST)
आपके कर्मो का फल मिलना निश्चित : साध्वी रत्न संचिता
आपके कर्मो का फल मिलना निश्चित : साध्वी रत्न संचिता

संस, लुधियाना : एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में तपचंद्रिका श्रमणी गौरव समता विभूति सरलमना महासाध्वी वीणा महाराज, कोकिल कंठी प्रवचन भास्कर महासाध्वी संचिता महाराज, नवकार साधिका महसाध्वी सुन्नैया महाराज, महासाध्वी अर्षीया महाराज ठाणा-5 सुखसाता विराजमान है। महासाध्वी वीणा महाराज ने कहा कि कभी कभी अपने अंदर की सफाई भी करो। सफाई हर किसी को पसंद है। घर, शरीर, शहर सब साफ सुथरा चाहते है, तभी तो सरकार भी नारा दे रही है कि स्वच्छ भारत। आज बाहर की सफाई पर तो हमारा ध्यान है, पर जब तक भीतर की सफाई नहीं होगी तब तक शांति की प्राप्ति नहीं हो सकती।

इस अवसर पर महासाध्वी संचिता महाराज ने कहा कि जब प्यास लगती है,तभी पानी का महत्व समझ मे आता है, ठीक उसी प्रकार भगवान के श्री चरणों में स्थान प्राप्त करने के लिए हृदय से प्रभु को स्मरण करने की आवश्यकता है। किसी ने भगवान को देखा तो नहीं है,लेकिन भगवान की कथा सुनने मात्र से ही मन के सारे विकार नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सतयुग का अर्थ भी तो यही है कि सत्य का युग व कलियुग का अर्थ है कपट का धोखे का युग। अरे क्यों किसी को धोखा देते हो, मत भूलो एक दिन सब छोड़कर जाना है। मर गए तो नौकर चाकर सब हाथ बांधे खडे़ रहेंगे। इस अवसर पर चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन श्रमण, सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन महावीर, महामंत्री प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन गोल्ड स्टार, मोती लाल जैन, विनोद जैन गोयम, संजय जैन, वैभव जैन आदि सदस्यगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी