रुपया ही बिगाड़ता है, वही बनाता है: साध्वी रत्न संचिता

एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में तपचंद्रिका श्रमणी गौरव महासाध्वी वीणा महाराज साध्वी रत्न संचिता महाराज ठाणा-5 सुखसाता विराजमान हैं। गुरुणी संचिता महाराज ने कहा कि जिस उद्देश्य से मनुष्य की देह को इस संसार पर भेजा गया था उसे भूलकर माया के जाल में फिर से फंस जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:52 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:52 PM (IST)
रुपया ही बिगाड़ता है, वही बनाता है: साध्वी रत्न संचिता
रुपया ही बिगाड़ता है, वही बनाता है: साध्वी रत्न संचिता

संस, लुधियाना : एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में तपचंद्रिका श्रमणी गौरव महासाध्वी वीणा महाराज, साध्वी रत्न संचिता महाराज ठाणा-5 सुखसाता विराजमान हैं। गुरुणी संचिता महाराज ने कहा कि जिस उद्देश्य से मनुष्य की देह को इस संसार पर भेजा गया था, उसे भूलकर माया के जाल में फिर से फंस जाता है। उन्होंने कहा कि जीव लालच में आकर ज्ञान की प्राप्ति नहीं करता, जिससे मोक्ष पदवी मिलना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि परमात्मा निरंकार है, उसका कोई आकार नहीं है। वह हर स्थान जगह और कण कण में विद्यमान है। इसलिए प्रभु महावीर का स्मरण करे। उन्होंने आगे कहा कि शरीर के स्वास्थ्य रहते मनुष्य को मोक्ष और ज्ञान की प्राप्ति के लिए प्रयास करना चाहिए। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीते जी और स्वास्थ्य रहते ज्ञान की प्राप्ति करनी चाहिए, जो मोक्ष का द्वार खोलती है। प्रभु महावीर ने हजार अज्ञानों के बीच, ज्ञान की ये छोटी सी उपलब्धि मेरे लिए पर्याप्त है। महासाध्वी वीणा महाराज ने कहा कि कभी कभी इच्छाओं को कम भी करें। इच्छाएं कम करने से आपके दिन में चैन मिल जाएगा और रात को नींद आ जाएगी। भगवान महावीर ने कभी पैसा कमाने की मनाही नहीं की, बल्कि जरुरत से ज्यादा रखने की मनाही की है। रुपया ही बिगाड़ता है, वह ही बनाता है। इसलिए संयम से करे इसका उपयोग। तभी सुख व शांति का वास मिलेगा।

महासाध्वी वीणा का 71वां जन्मोत्सव धर्म सभा के रूप में मनाया जाएगा

इस अवसर पर सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन ने कहा कि रविवार को महासाध्वी वीणा महाराज सा. का 71वां जन्मोत्सव नवकार मंत्र व धर्म सभा के रुप में मनाया जाएगा। समारोह प्रात 8.30 बजे आरंभ होगा। इस दौरान सुभाष जैन द्वारा 5 लक्की ड्रा भी निकाले जाएंगे। इस अवसर पर सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन महावीर, महामंत्री प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन गोल्ड स्टार, मोती लाल जैन, विनोद जैन गोयम, संजय जैन, वैभव जैन व समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी