प्रकृति का धन्यवाद करें, खिलवाड़ नहीं : साध्वी मुक्ता

एसएस जैन स्थानक सभा 39 सेक्टर के तत्वाधान चल रही चातुर्मास सभा में महासाध्वी श्री मुक्ता महाराज ने फरमाया कि प्रकृति को भी धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि हम इस प्रकृति से बहुत कुछ ग्रहण कर रहे हैं। आज शुद्ध हवा पानी की कमी होती जा रही है। इसी वजह से आज बीमारी बढ़ती जा रही है। आज हम लोगों ने प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है पेड़ पौधे काटते जा रहे हैं पानी का दुरुपयोग होता जा रहा है और धीरे-धीरे हवा भी दूषित हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:47 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:47 PM (IST)
प्रकृति का धन्यवाद करें, खिलवाड़ नहीं : साध्वी मुक्ता
प्रकृति का धन्यवाद करें, खिलवाड़ नहीं : साध्वी मुक्ता

संस, लुधियाना : एसएस जैन स्थानक सभा 39 सेक्टर के तत्वाधान चल रही चातुर्मास सभा में महासाध्वी श्री मुक्ता महाराज ने फरमाया कि प्रकृति को भी धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि हम इस प्रकृति से बहुत कुछ ग्रहण कर रहे हैं। आज शुद्ध हवा पानी की कमी होती जा रही है। इसी वजह से आज बीमारी बढ़ती जा रही है। आज हम लोगों ने प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है, पेड़ पौधे काटते जा रहे हैं, पानी का दुरुपयोग होता जा रहा है और धीरे-धीरे हवा भी दूषित हो रही है। इसीलिए आज इंसान बीमारी का शिकार हो गया है।

उन्होंने कहा कि पुराने समय में कच्चे घर होते थे, मिट्टी के साथ व्यक्ति के शरीर की बहुत अधिक अटैचमेंट है। जब बच्चा मिट्टी में लेट जाता था। तो उसके शरीर पर मिट्टी का लेप हो जाता था, कंकण मिट्टी से शरीर पर लग जाती थी। तो उससे शरीर मजबूत बनता था। शरीर स्वस्थ रहता था। आज हम आर्टिफिशियल मिट्टी को शरीर पर लगाने की कोशिश करते हैं, परंतु उससे कुछ ज्यादा शरीर को लाभ प्राप्त नहीं होता। इसी प्रकार हमने प्रकृति से खिलवाड़ किया। तो हमारे सामने करुणा के रूप में एक महामारी सामने आई। इसी प्रकार हमें इस बात का अवश्य ध्यान रखना होगा कि प्रकृति को अपने कार्य को करने में सहायक बने प्रकृति से खिलवाड़ ना हो। इस अवसर पर सरपरस्त महेंद्र पाल जैन, मुख्य सलाहकार हजारी लाल जैन, उपप्रधान दीपक जैन, महामंत्री नितिन जैन, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, भोजन मंत्री अभय जैन, अनिल जैन, बलविदर जैन, नवल जैन, समीर जैन, रजनीश जैन, सत्यनारायण महेंद्र जैन आदि कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी